20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरी मां ने ड्राइवर की कॉलर पकड़ी, थप्पड़ जड़ा…, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बचपन का एक डरावना किस्सा

Priyanka Chopra Recalls Scary Experience: 'द ब्लफ' के प्रमोशन के दौरान, प्रियंका चोपड़ा ने 11 साल की उम्र में अपने साथ हुई एक घटना का किस्सा शेयर किया और बताया कि कैसे दिल्ली में एक रात उनकी मां कुछ गड़बड़ महसूस होने पर टैक्सी ड्राइवर को थप्पड़ मारा था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Feb 20, 2026

Priyanka Chopra and Mother Madhu Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बचपन का किस्सा। (फोटो सोर्स: Instagram/priyankachopra)

Priyanka Chopra Recalls Scary Experience: इंटरनेशनल एक्ट्रेस और बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर उनके फैंस और चाहने वाले भी बेहद एक्ससाइटेड हैं। आये दिन प्रियंका चोपड़ा फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आ रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने बचपन का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे उनकी मां मधु चोपड़ा ने दिल्ली में एक कैब ड्राइवर को सुनसान रास्ता लेने पर मारा था।

शेयर किय 11 साल की उम्र का किस्सा

ANI को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने लगभग 11 साल की उम्र में एक रात टैक्सी में सफर करने का किस्सा सुनाया। जब कैब ड्राइवर ने सुनसान और अनजान रास्ता लिया था जिसके बाद उनकी मां मधु चोपड़ा को लगा कि कुछ गड़बड़ है। प्रियंका ने बताया,

"मुझे याद है जब हम टैक्सी में थे और मेरी मां ने 'का ब्लडी मैरी' पी रखी थी, तब मैं लगभग 11 साल की थी। रात में हम दिल्ली के किसी होटल में जा रहे थे और अचानक, मुझे नहीं पता, मैंने बस इतना देखा कि मेरी मां ने ड्राइवर का गला पकड़ रखा था। और जाहिर तौर पर ड्राइवर ने ऐसा मोड़ लिया जिसे मेरी मां पहचान नहीं पाईं और ड्राइवर ने कहा, 'नहीं नहीं, मैं शॉर्टकट ले रहा हूं।' रात के 11 बज रहे थे मम्मी और मैं अकेले थे लेकिन मेरी मां ने पीछे से उसका गला पकड़ लिया और कहा, 'वापस मेन रोड पर ले चलो।"

इसके आगे उन्होंने बताया, "और मेरी मां ने उसे थप्पड़ मार दिया और कहा, 'वापस मेन रोडा पर जाओ। मैं अपनी छोटी बच्ची के साथ हूं।' मैंने अपनी मां का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा था। उसके बाद, मैंने अगले चार महीनों तक उनसे किसी भी बात पर बहस नहीं की। मुझे नहीं पता कि अगर मेरी मां अकेली होतीं तो क्या उनकी प्रतिक्रिया ऐसी होती। लेकिन क्योंकि मैं उनके साथ थी, होटल वापस आने पर वह कांप रही थीं।"

प्रियंका ने कहा कि इस घटना ने उन्हें फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित फिल्म 'द ब्लफ' में अपने किरदार ब्लडी मैरी से जुड़ने में मदद की।

'The Bluff' के अपने किरदार पर की बात

"हर दृश्य में मैं बस यही सोचती रहती थी कि मैं अपने बच्चे, अपने परिवार की सुरक्षा करने के लिए क्या करूंगी। मैरी का किरदार बहुत ही कठोर है। वो गंदी चालें चलती है। वो कहीं से भी हमला कर सकती है। वो अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है और इसीलिए आपको लग सकता है कि वो हिंसक और घिनौनी है और उसे कोई पछतावा नहीं है क्योंकि उसके दुश्मन उसके बच्चे के पीछे पड़े हुए हैं। और ये एक ऐसा इमोशन है जो हर किसी को महसूस होता है"।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द ब्लफ' का प्रीमियर 25 फरवरी को प्राइम वीडियो होने वाला है, जिसमें प्रियंका कार्ल अर्बन के साथ जबरदस्त एक्शन सीन करती हुई नजर आएंगी।