
'दो दीवाने सहर में' और 'अस्सी'( सोर्स: IMDb)
Do Deewane Seher Mein And Assi box office collection day 2: तापसी पन्नू की नई फिल्म 'अस्सी' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई के साथ धीमी शुरुआत की थी। तो वहीं दूसरे दिन भी इसमें कोई खास बढ़त नहीं देखी गई। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, शनिवार को 'अस्सी' ने लगभग 1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म की कुल कमाई 2.6 करोड़ रुपये तक पहुंची है।
अनुभव सिन्हा के जरिए निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों का उतना सपोर्ट नहीं मिला जितना कि तापसी की पिछली फिल्मों को मिला था। खास बात ये है कि 'अस्सी' का प्रदर्शन तापसी की हालिया फिल्म 'खेल खेल में' की तुलना में भी कमजोर रहा। 'खेल खेल में' ने रिलीज के दूसरे दिन 2.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि 'अस्सी' इस आंकड़े को भी पार नहीं कर सकी। हिंदी बेल्ट के थिएटर में फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी सिर्फ 10.14 प्रतिशत रही, जो दर्शाती है कि दर्शकों की रुचि फिलहाल कम है।
तो वहीं, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी खास नहीं रहा। फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन 1.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस तरह 2 दिनों में फिल्म ने कुल 2.85 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है।
इन दोनों फिल्मों के कमजोर प्रदर्शन से साफ है कि दर्शक फिलहाल इन नए प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ने में थोड़ा संकोच कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि आगे के दिनों में ये फिल्में अपनी कमाई में कितना सुधार ला पाती हैं।
Updated on:
22 Feb 2026 02:19 pm
Published on:
22 Feb 2026 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
