22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रेन हेमरेज के बाद Salim Khan का किया गया DSA प्रोसीजर, जानें क्या होता है इसमें खास

DSA Procedure On Salim Khan: ब्रेन हेमरेज के बाद सलीम खान पर किया गया DSA (Decompressive Suboccipital Craniectomy) एक महत्वपूर्ण न्यूरोसर्जिकल प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मस्तिष्क में बढ़े हुए दबाव को कम करना होता है, तो आईए जानें उनकी हालत कैसी है।

2 min read
Google source verification
ब्रेन हेमरेज के बाद Salim Khan का किया गया DSA प्रोसीज, जानें क्या होता है इसमें खास

Salim Khan (सोर्स: x)

DSA Procedure On Salim Khan: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर और एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत को लेकर परिवार में टेंशन का माहौल है। बता दें, मंगलवार की सुबह उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि सलीम खान को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ है जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल लाना पड़ा। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है।

उम्र के चलते रिकवरी में थोड़ा समय लगेगा

लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि सलीम खान को झटके आ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर भी हाई था और प्राथमिक जांच के बाद उनकी देखभाल के लिए उन्हें ICU में रखा गया है। हालांकि डॉक्टरों ने ये भी साफ कर दिया है कि उनकी हालत फिलहाल क्रिटिकल नहीं है। साथ ही उनका कहना है कि उम्र के चलते रिकवरी में थोड़ा समय लग सकता है।

इतना ही नहीं, डॉक्टरों ने सलीम खान पर एक महत्वपूर्ण और आधुनिक जांच प्रक्रिया, डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) का सफलतापूर्वक टेस्ट किया है। ये प्रक्रिया नसों और रक्त वाहिकाओं की हाई-डेफिनिशन तस्वीर लेने में मदद होती है। दरअसल, इस तकनीक में एक्स-रे और कॉन्ट्रास्ट डाई का यूज होता है, जिससे ब्लड वैसेल्स में किसी भी ब्लॉकेज, फट, या ट्यूमर की मौजूदगी का पता लगाया जाता है।

अब वेंटिलेटर से हटाया जा सकेगा

डॉक्टर नितिन डांगे और उनकी टीम के जरिए किया गया ये DSA प्रोसीजर सलीम खान की हालत बेहतर करने के लिए एक जरूरी कदम था। डॉक्टरों का अनुमान है कि अगले दिन उन्हें अब जल्द वेंटिलेटर से हटाया जा सकेगा। सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होते ही खान परिवार के अधिकांश सदस्य और करीबी उनके हालचाल जानने लीलावती पहुंचे। अब सलमान खान के अलावा संजय दत्त और जीशान सिद्दीकी भी अस्पताल में उनका स्वास्थ्य देखकर परिवार का हौसला बढ़ाने पहुंचे।

उम्मीद की जा रही है कि सलीम खान जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे और खान परिवार का ये संकट जल्दी खत्म होगा। फिलहाल सभी उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।