
राजपाल यादव (सोर्स: X @filmfare के अकाउंट द्वारा)
Amitabh Bacchan Linked WiTh Rajpal Yadav Case: फेमस कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका पुराना चेक बाउंस और लोन विवाद कोर्ट के सामने आ गया है, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान की है। ये मामला करीब एक दशक पुराना है, जिसकी शुरुआत 2012 में फिल्म 'अता पता लापता' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट से हुई थी।
इस इवेंट में अमिताभ बच्चन के आने से जुड़े विवाद ने राजपाल यादव की जिंदगी में मुश्किलें खड़ी कर दी थीं और शिकायतकर्ता माधव गोपाल अग्रवाल, जिन्होंने राजपाल को 5 करोड़ रुपए का लोन दिया था, जो चाहते थे कि वे भी अमिताभ बच्चन के साथ स्टेज शेयर करें, लेकिन राजपाल की टीम ने इसे मना कर दिया क्योंकि अमिताभ बच्चन बिना किसी लाभ के वहां पहुंचे थे। इससे नाराज होकर अग्रवाल ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी।
इतना ही नहीं, ये खेल लंबा चलता गया और विवादों का आकार बढ़ता गया। राजपाल ने कुल 5 चेक जारी किए थे, जिनके कारण वे कोर्ट के सामने दोषी ठहराए गए। इसके बाद साल 2016 में 10.40 करोड़ का भुगतान तय हुआ, जिसमें से राजपाल ने 1.90 करोड़ राशि लौटा दी। इसके बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ। फिर 2018 में कोर्ट ने उन्हें 11.5 करोड़ जुर्माना और 3 महीने की कैद की सजा सुनाई। हालांकि, राजपाल की टीम का कहना है कि नया समझौता पुराने एग्रीमेंट को निरस्त कर चुका था।
इसके बाद, राजपाल ने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत की अर्जी दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल की, जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। अब पूरा मामला न्यायालय में पुनः सुना जाएगा। इस विवाद का सबसे बड़ा ताना-बाना उसी म्यूजिक लॉन्च इवेंट से जुड़ा रहा, जहां एक ओर अमिताभ बच्चन ने राजपाल यादव की फैंस की। तो वहीं दूसरी ओर, छोटी सी स्टेज शेयरिंग की जिद ने एक बड़े कानूनी जंजाल को जन्म दिया। राजपाल यादव आज इस जाल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं और उनके फैंस को उम्मीद है कि वे जल्द ही अपने काम और हंसी का जादू बिखेरेंगे।
बता दें, वकील भास्कर उपाध्याय ने इस पूरे प्रकरण को व्यक्तिगत अहंकार का नतीजा बताया और कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल, राहत मिलने के बाद राजपाल यादव संघर्ष की इस घड़ी से बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं।
Published on:
22 Feb 2026 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
