
एक्ट्रेसेस ने भी बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में ब्लॉकबस्टर फिल्में दी (IMDb)
Female Stars Behind Crore Hits: एक समय ऐसा था जब बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा सिर्फ बड़े मेल सुपरस्टार्स की फिल्मों से ही पार होता था, और ऐसा माना जाता था कि फीमेल लीड फिल्में इतनी बड़ी कमाई नहीं कर सकतीं, लेकिन पिछले कुछ सालों में कई एक्ट्रेसेस ने इस कॉन्सेप्ट को बदल दिया है। दमदार कहानियों और स्ट्रॉग स्टार्स के दम पर इन फिल्मों ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार प्रदर्शन भी किया। तो चलिए जानते है इस लिस्ट में कौन-कौन है…
सामंथा की फिल्म 'मां इंति बंगाराम' ने रिलीज के कुछ ही हफ्तों में दुनिया भर में 100 करोड़ कमा लिया। साथ ही ये पहली तेलुगु फीमेल-लीड फिल्म बन गई जिसने ये उपलब्धि हासिल की। नंदिनी रेड्डी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की सफलता को साउथ सिनेमा में फीमेल फिल्मों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
कल्याणी प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म 'लोकाह: चैप्टर 1 – चंद्रा' भी 100 करोड़ क्लब में जगह बना चुकी है। इसे भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म माना गया, जिसे देशभर के दर्शकों ने पसंद किया।
श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' भी इस लिस्ट का अहम हिस्सा है। फिल्म में राजकुमार राव भी थे, लेकिन कहानी का रहस्य और आकर्षण श्रद्धा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार किया।
आलिया भट्ट ने भी फीमेल लीड फिल्मों को नई पहचान दी। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनके एक्टिंग को जबरदस्त तारीफ मिली और फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से अधिक का कारोबार किया। इससे पहले उनकी जासूसी ड्रामा 'राजी' भी बड़ी व्यावसायिक सफलता साबित हुई थी।
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित की। खासतौर पर 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने लगभग 258 करोड़ की कमाई कर फीमेल-लीड फिल्मों के लिए नया रिकॉर्ड बनाया। इन फिल्मों की कमयाबी ये साबित करती है कि अब दर्शक सिर्फ स्टार पावर नहीं, बल्कि दमदार कंटेंट और स्टार परफॉर्मेंस को भी उतना ही वैल्यू देते हैं।
Updated on:
14 Jul 2026 01:17 pm
Published on:
14 Jul 2026 01:17 pm
