14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन नायकन रिलीज से पहले CM विजय का वीडियो वायरल, मिनी इलेक्ट्रिक कार का मॉडल देखते ही नहीं रोक पाए खुद को

vijay thalapathy: जन नायकन की रिलीज से पहले सीएम विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे छोटी इलेक्ट्रिक कार के मॉडल को बड़े ही उत्साह और चाव से देखते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Google source verification
सीएम विजय एक छोटी इलेक्ट्रिक कार के मॉडल को देखते हुए

सीएम विजय एक छोटी इलेक्ट्रिक कार के मॉडल को देखते हुए (सोर्स: X @PrabhuChawla)

Vijay Thalapathy Jana Nayagan: तमिलनाडु के सीएम और एक्टर विजय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई राजनीतिक घोषणा या फिल्म नहीं, बल्कि एक ऑफिशियल मीटिंग के दौरान सामने आया उनका एक मजेदार अंदाज है। चेन्नई सचिवालय में आयोजित इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) निवेश बैठक के दौरान विजय को एक छोटी कार का मॉडल गिफ्ट किया गया, जिसके साथ उनका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

वीडियो में विजय बड़े ध्यान से इस मॉडल कार को देखते हैं

वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी VinFast से जुड़े एशिया विन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर फाम सान्ह चाउ ने सीएम विजय को VinFast VF 8 इलेक्ट्रिक SUV की एक मिनिएचर रेप्लिका भेंट की। बता दें, वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय बड़े ध्यान से इस मॉडल कार को देखते हैं। वो उसे चारों ओर से देखते हुए फिर मुस्कुराते है और उसे अपनी टेबल पर रख देते हैं।

ये छोटा-सा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने विजय के इस अंदाज को बेहद सहज और मजेदार बताया। कई लोगों ने लिखा कि छोटी कारों के मॉडल देखने का उत्साह हर किसी में होता है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि चाहे कोई करोड़ों की कार चलाए या पूरा राज्य, लेकिन जब किसी को चलने-फिरने वाले दरवाजों वाला मिनी मॉडल मिलता है तो उसे ध्यान से देखना स्वाभाविक है।

कुछ यूजर्स ने विजय के चेहरे की खुशी पर भी कमेंट किया

बता दें, इस पर कुछ यूजर्स ने विजय के चेहरे की खुशी पर भी कमेंट किया और इसे उनका क्यूट मोमेंट बताया। तो वहीं, कई फैंस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि यही सादगी उन्हें लोगों के बीच खास बनाती है। इस बीच विजय अपनी अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्म को हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से 'A' सर्टिफिकेट मिला है। एच. विनोथ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के 24 जुलाई को रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि मेकर्स ने अभी आधिकारिक रिलीज डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इस तारीख का ऐलान कर दिया है।

इस पर सीएम विजय ने फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया, जिस पर "Certified" और "Coming Soon" लिखा था। ऐसे में एक ओर जहां फैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग