
Eetha (IMDb)
Objections Raised by Vithabai Narayangaonkar: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईथा' (Eetha) रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। जहां फिल्म का टीजर दर्शकों को पसंद आ रहा है, तो वहीं अब इसके टाइटल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। बता दें, महाराष्ट्र की महान तमाशा स्टार्स विथाबाई नारायणगांवकर के परिवार और कुछ सांस्कृतिक संगठनों ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जिस स्टार्स के जीवन पर फिल्म आधारित है, उसके सम्मान को ध्यान में रखते हुए फिल्म का नाम 'विठाबाई' और 'विठा' रखा जाना चाहिए था।
खबरों के मुताबिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है। विभाग का कहना है कि विठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की लोककला और तमाशा परंपरा की पहचान रही हैं। ऐसे में फिल्म का शीर्षक उनकी विरासत को पूरी तरह सम्मान नहीं देता। इसी मांग का सपोर्टर्स विथाबाई के बेटे कैलाश नारायणगांवकर, राजेश नारायणगांवकर और पोते मोहित नारायणगांवकर ने भी किया है।
NCP के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बाबासाहेब पाटिल ने कहा कि विथाबाई जैसी महान स्टार्स को पूरी गरिमा और सम्मान के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि फिल्म का शीर्षक भी उसी सम्मान को दर्शाना चाहिए। हालांकि, फिल्म के निर्माता मैडॉक फिल्म्स और निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की ओर से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फिल्म के टीजर में श्रद्धा कपूर एक लावणी स्टार्स के रूप में नजर आ रही हैं। टीजर में विठाबाई के जीवन का एक इमोशनल और संघर्षपूर्ण प्रसंग दिखाया गया है, जिसमें वो गर्भवती होने के बावजूद मंच पर प्रस्तुति देती हैं। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर वो बैकस्टेज बच्चे को जन्म देती हैं और फिर दोबारा स्टोज पर लौटकर प्रस्तुति पूरी करती हैं। इस सीन ने दर्शकों का ध्यान खींचा है और श्रद्धा के एक्टिंग की भी सराहना हो रही है।
फिल्म की शूटिंग मुंबई, सोलापुर, सतारा, नासिक और भोर सहित कई वास्तविक लोकेशनों पर की गई है ताकि कहानी की प्रामाणिकता बनी रहे। दरअसल, फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'ईथा' 28 अगस्त को थिएटर में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि टाइटल विवाद का फिल्म की रिलीज और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर कितना असर पड़ता है।
Published on:
28 Jun 2026 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
