
श्रद्धा कपूर और अमृता राव (सोर्स: shraddhakapoor के इंस्टाग्राम द्वारा)
Shraddha Kapoor and Amrita Rao: बॉलीवुड की 'स्त्री' श्रद्धा कपूर और अपनी सरल अंदाज के लिए फेमस एक्ट्रेस अमृता राव की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, श्रद्धा कपूर के अपने ज्वेलरी ब्रांड 'पामोनास' (Palmonas) के लेटेस्ट प्रमोशनल कैंपेन के लिए अमृता राव के साथ हाथ मिलाया है। इस विज्ञापन की सबसे खास बात ये है कि इसमें अमृता राव के आइकॉनिक डायलॉग 'जल लीजिये" सीन को एक बेहद ही क्रिएटिव और मॉडर्न ट्विस्ट दिया गया है।
साल 2006 की सुपरहिट फिल्म 'विवाह' में अमृता राव का डायलॉग "जल लीजिये" सालों बाद सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय मीम बन गया था। अब लगभग 20 साल बाद, इसी डायलॉग का यूज 'पामोनास' की ज्वेलरी को प्रमोट करने के लिए किया जा रहा है। दरअसल, ऐड में अमृता अपनी वही पुरानी 'पूनम' वाली सरल अंदाज में नजर आती हैं, लेकिन इस बार उनके पास स्टाइल और फैशन का एक दमदार अपग्रेड है।
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस की रिएक्शन की बाढ़ आ गई। लोग बॉलीवुड के इन 2 अलग-अलग दौर की हीरोइनों को एक साथ देखकर बेहद खुश हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "प्लीज, इस ऐड को बनाने वाली मार्केटिंग टीम की सैलरी बढ़ा दो! बहुत ही शानदार कॉन्सेप्ट है।" तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "अमृता को फिर से 'पूनम' वाले अंदाज में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है।" बता दें, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर केवल इस ब्रांड का चेहरा नहीं हैं, बल्कि वे साल 2023 में 'पामोनास' के साथ बतौर को-फाउंडर जुड़ी थीं।
ये ब्रांड 'डेमी-फाइन' ज्वेलरी के क्षेत्र में काम करता है, जो असली सोने की ज्वेलरी और सस्ती एक्सेसरीज के बीच का एक लग्जरी ऑप्शन है। इसमें स्टर्लिंग सिल्वर और मोटी गोल्ड प्लेटिंग का यूज किया जाता है, ताकि कम कीमत पर प्रीमियम लुक मिल सके। बता दें, ये कैंपेन ये संदेश देता है कि पामोनास की ज्वेलरी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उतनी ही सहज और सुंदर है, जितनी कि अमृता राव के फिल्मी किरदार। फिलहाल श्रद्धा और अमृता का ये 'क्रॉसओवर' विज्ञापन इंटरनेट पर छाया हुआ है।
Published on:
15 Jan 2026 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
