2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर’ vs ‘अल्फा’: क्या आलिया भट्ट की Alpha तोड़ पाएगी, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का क्रेज?

Alia Bhatt Alpha Survive Ranveer Singh Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और आलिया भट्ट की 'Alpha' के बीच मुकाबला सोशल मीडिया और बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां 'धुरंधर' अपने दमदार एक्शन और रणवीर की फिल्मी परफॉर्मेंस के लिए दर्शकों के बीच क्रेज बना चुका है, वहीं 'Alpha' को लेकर भी उत्सुकता काफी है।
2 min read
Google source verification
Alpha vs Dhurandhar

Alpha vs Dhurandhar (IMDb)

Alia Bhatt Alpha Survive Ranveer Singh Dhurandhar: बॉलीवुड में इस हफ्ते सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से बने माहौल को चुनौती दे पाएगी या फिर YRF स्पाई यूनिवर्स को एक और झटका झेलना पड़ेगा। बता दें, फिल्म 3 जुलाई को थिएटर में रिलीज होने जा रही है और इसकी कामयाबी सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी स्पाई फ्रेंचाइजी के भविष्य से जुड़ी मानी जा रही है।

देशभक्ति, वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कहानी और दमदार VFX

स्टारर आलिया भट्ट और शरवरी फिल्म के प्रमोशन के लिए 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में पहुंचीं। दरअसल, शो में दोनों का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। आलिया ने यहां तक कह दिया कि वो फिल्म प्रमोट करने नहीं आई हैं। इसके बाद 'बॉर्न अल्फा' टी-शर्ट दिखाने में उनकी झिझक और मजाकिया अंदाज ने कई लोगों को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर इसे लेकर सवाल उठने लगे कि क्या फिल्म की टीम खुद अपने प्रोजेक्ट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।

बता दें, 'अल्फा' ऐसे समय में रिलीज हो रही है जब 'धुरंधर' ने फैंस के बीच जासूसी फिल्मों को लेकर नई उम्मीदें पैदा कर दी हैं। देशभक्ति, वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कहानी और दमदार VFX प्रेजेंस के साथ फिल्म को चर्चा के केंद्र में ला दिया। ऐसे में अब दर्शक सिर्फ बड़े बजट और दमदार विजुअल्स से संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि उन्हें मजबूत कहानी और विश्वसनीय किरदार भी चाहिए।

यशराज फिल्म्स के लिए ये फिल्म किसी परीक्षा से कम नहीं है

यशराज फिल्म्स के लिए ये फिल्म किसी परीक्षा से कम नहीं है। दरअसल,'टाइगर 3' और 'वॉर 2' को उम्मीद के अनुसार कामयाबी नहीं मिलने के बाद स्पाई यूनिवर्स पर पहले से दबाव है। ऐसे में 'अल्फा' (Alpha) को फ्रेंचाइजी में नई जान फूंकने वाली फिल्म माना जा रहा है। इसमें मेकर्स ने आलिया भट्ट के स्टारडम पर बड़ा दांव लगाया है, जबकि शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे स्टार्स भी फिल्म को मजबूती देते नजर आएंगे।

आप देख सकते है कि फिल्म के ट्रेलर में ऋतिक रोशन के कबीर धालीवाल की झलक दिखाकर मेकर्स ने उत्साह बढ़ाने की कोशिश की है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि इतना बड़ा सरप्राइज पहले ही सामने लाना जोखिम भरा फैसला भी हो सकता है। अब सबकी नजरें रिलीज डे पर टिकी हैं। अगर 'अल्फा' दर्शकों को नई कहानी, दमदार एक्शन और अलग अनुभव देने में कामयाब रहती है तो ये YRF स्पाई यूनिवर्स को फिर से मजबूती दे सकती है, लेकिन यदि फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, तो 'धुरंधर' का असर और भी गहरा हो सकता है। ऐसे में इस शुक्रवार सिर्फ एक फिल्म का नहीं, बल्कि पूरे स्पाई यूनिवर्स के भविष्य का फैसला होने वाला है।