
Ayushmann Khurrana and Wamiqa Gabbi (this photo from x:@BRStudiosLLP)
Ayushmann Khurrana theatre group once rejected Wamiqa Gabbi: बॉलीवुड में कई ऐसी कहानियां हैं जो बताती हैं कि शुरुआती असफलता कामयाबी की राह नहीं रोक सकती। ऐसी ही एक मजेदार कहानी इन दिनों फिर सुर्खियों में है, जिसमें एक समय थिएटर ग्रुप से रिजेक्ट हुईं वामिका गब्बी आज उसी ग्रुप से जुड़े रहे आयुष्मान खुराना के साथ बड़े पर्दे पर काम कर चुकी हैं। दोनों हाल ही में फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में साथ नजर आए, लेकिन उनके बीच का ये रिश्ता कई साल पुरानी यादों से भी जुड़ा हुआ है।
एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहा है, जिसमें आयुष्मान खुराना अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान वो एक थिएटर ग्रुप और म्यूजिक बैंड का हिस्सा थे। बता दें, बातचीत के दौरान वामिका गब्बी ने मुस्कुराते हुए उनसे पूछा कि क्या वो थिएटर ग्रुप के साथ शुरूआत थी। आयुष्मान के हां कहने पर वामिका ने खुलासा किया कि उन्होंने भी उस ग्रुप के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें चुनने से मना कर दिया गया था।
ये सुनकर आयुष्मान खुराना भी हैरान रह गए और मजाकिया अंदाज में बोले कि उस समय शायद उनके जूनियर्स ने ऑडिशन लिया होगा, क्योंकि वो खुद वहां मौजूद नहीं थे। इस पर वामिका ने हंसते हुए जवाब दिया कि अब वही लोग देख सकते हैं कि आज वो आयुष्मान के साथ फिल्म कर चुकी हैं। बाद में उन्होंने ये भी साफ किया कि उनकी बात आयुष्मान के लिए नहीं, बल्कि उस समय के चयनकर्ताओं के लिए थी और उन्होंने मजाक में कहा कि वो आयुष्मान से बहुत प्यार करती हैं।
दोनों स्टार्स की ये हल्की-फुल्की बातचीत अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। फैंस इसे इस बात का एक्जैम्पल बता रहे हैं कि किसी एक रिजेक्शन से करियर तय नहीं होता। कई यूजर्स का कहना है कि मेहनत और धैर्य के दम पर कलाकार अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना के पास कई नए प्रोजेक्ट्स लाइनअप हैं, जबकि वामिका गब्बी भी हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और पंजाबी फिल्मों में लगातार बिजी हैं।
Published on:
02 Jul 2026 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
