
'Alpha' के लिए अलिया भट ने बहाया पसीना। (फोटो सोर्स: aliaabhatt)
Alia Bhatt Alpha Workout Video: आने वाली 3 जुलाई को आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Alpha' रिलीज होने वाली है। ये एक्शन थ्रिलर YRF स्पाईवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है, जिसमें आलिया के साथ शरवरी वाघ भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी दोनों एक्शन मोड में नजर आने वाली हैं जो एक खतरनाक मिशन पर काम कर रही हैं। हाल ही में आलिया ने फिल्म के लिए अपनी बॉडी को फिट और स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए उस कड़ी ट्रेनिंग की झलक दिखा रही हैं जिसने उन्हें अपने करियर के सबसे मुश्किल फ़िज़िकल रोल में से एक के लिए तैयार किया।
'Alpha' एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने जबरदस्त मॉर्निंग वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "Alpha Morning Routine with Fire & Rage," जिससे यह पता चलता है कि एक्शन स्टार बनने के लिए सिर्फ फाइट सीक्वेंस सीखना काफी नहीं है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि आलिया अपने वर्कआउट की शुरुआत रेजिस्टेंस बैंड स्क्वैट्स से करती हैं, जो ग्लूट्स, क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग को एक्टिवेट करने के साथ-साथ स्टेबिलिटी और स्ट्रेंथ को बेहतर बनाने के लिए लोअर-बॉडी की क्लासिक मूवमेंट में एक्स्ट्रा टेंशन जोड़ते हैं। इसके बाद वो बैटल रोप्स पर जाती हैं, जहां वो बारी-बारी से लहरें बनाती हैं जिससे उनकी हार्ट रेट बढ़ती है और कंधे, हाथ, पीठ, पैर और कोर की मसल्स का इस्तेमाल होता है, जिससे यह पूरे शरीर की कंडीशनिंग के लिए एक असरदार एक्सरसाइज बन जाती है।
इसके बाद रूटीन बॉक्स जंप्स पर आता है, जिसमें वो बार-बार एक ऊंचे प्लेटफॉर्म पर कूदती हैं। इसको करने से पैरों में ताकत, फुर्ती, तालमेल और बैलेंस बनाने में मदद करता है, जो एक्शन से भरपूर सीक्वेंस करने के लिए जरूरी है। इसके अलावा आलिया भट्ट स्टैमिना बढ़ाने की एक्सरसाइज, फंक्शनल स्ट्रेंथ के लिए और क्लासिक पुश-अप्स भी करती हैं, जो उनकी पूरी बॉडी को अलग-अलग तरह से फिट बनाने में उनकी मदद करते हैं।
आलिया के वर्कआउट का आखिरी हिस्सा अपर-बॉडी की ताकत बढ़ाने पर फोकस होता है, जिसमें वो चेस्ट और कंधों को एक्टिवेट करने के लिए 'मेडिसिन बॉल चेस्ट प्रेस' करती हैं, और उसके बाद 'वाइड-ग्रिप केबल लैट पुलडाउन' करती हैं, जो पीठ को मजबूत बनाने के साथ-साथ पोस्चर और खींचने की ताकत को भी बेहतर बनाता है।
कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने शरवरी के साथ वर्कआउट वीडियो भी शेयर किया था जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस फिल्म की ट्रेनिंग के लिए खुद को तैयार करती हुई नजर आ रहीं थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि आलिया और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' YRF फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली पहली फीमेल लीड और स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार का नाम सीता है। फिल्म में दोनों एक्ट्रेसेस जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि ये फिल्म आने वाली 3 जुलाई को आपके नजदीकी सिनेमा हॉल्स में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसका बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर को सोशल मीडिया पर यूजर्स से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं।
Updated on:
01 Jul 2026 04:54 pm
Published on:
01 Jul 2026 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
