1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कबीर बहिया के साथ ब्रेकअप की खबरों का Kriti Sanon ने दिया जवाब, पोस्ट के जरिए बता दिया सच

Kriti Sanon-Kabir Bahia Relationship Rumours: पिछले कई दिनों से कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं।. इसी बीच अब एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने ब्रेकअप की खबरों पर बिना कुछ कहे जवाब दे दिया।
3 min read
Google source verification
Kriti Sanon-Kabir Bahia Relationship Rumours

Kriti Sanon-Kabir Bahia Relationship Rumours (सोर्स- @kritisanon)

Kriti Sanon-Kabir Bahia Relationship Rumours: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन पिछले काफी समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने कभी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें और साथ में बिताए गए पल सुर्खियां बनते रहे हैं।

हाल ही में कबीर बहिया की एक दूसरी युवती के साथ वायरल हुई तस्वीर के बाद दोनों के ब्रेकअप की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। अब कृति सेनन ने एक पोस्ट शेयर कर इन अटकलों पर लगभग विराम लगा दिया है।

कृति ने बिना कुछ कहे बता दिया सच

कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बीते छह महीनों की यादों से जुड़ी कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में परिवार, दोस्तों, यात्रा और शूटिंग के कई खास पल नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसी तस्वीर की हुई, जिसमें वह कबीर बहिया के साथ बेहद करीब दिखाई दीं।

तस्वीर में दोनों किसी लाइव म्यूजिक इवेंट का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। कबीर ने कृति को बाहों में लिया हुआ है, जबकि दोनों के चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही है। यही तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस ने इसे ब्रेकअप की अफवाहों का जवाब मान लिया। पोस्ट के साथ कृति ने लिखा कि ये बीते छह महीनों की कुछ ऐसी यादें हैं, जो अब तक सोशल मीडिया पर साझा नहीं की गई थीं। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी इशारा किया कि कुछ यादें शायद कभी सार्वजनिक नहीं होंगी।

एक वायरल फोटो से उठी थीं अलगाव की बातें

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कबीर बहिया की एक शादी समारोह से तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह एक युवती के साथ दिखाई दिए थे। इसके बाद इंटरनेट पर यह दावा किया जाने लगा कि कृति और कबीर का रिश्ता खत्म हो चुका है।

हालांकि बाद में कबीर के करीबी सूत्रों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि तस्वीर में मौजूद युवती उनके परिवार की करीबी सदस्य जैसी हैं और उन्हें बहन का दर्जा देते हैं। उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर फैलाई गई गलतफहमी बताया।

रिश्ते पर कृति ने क्या कहा?

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनन से उनकी निजी जिंदगी और कबीर बहिया को लेकर सवाल पूछा गया। अभिनेत्री ने सीधे तौर पर किसी रिश्ते की पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं।

उन्होंने कहा कि शादी होने तक वह अपने पर्सनल रिलेशनशिप पर बात नहीं करना चाहेंगी। उनके मुताबिक कुछ रिश्ते सिर्फ उनके और उनके करीबियों के बीच रहने चाहिए।

जब इंटरव्यू में उनसे उस "स्पेशल फ्रेंड" के बारे में दोबारा पूछा गया, जो उनकी बहन नुपुर सेनन की शादी में भी नजर आए थे, तो कृति मुस्कुराईं और कहा कि वह इस बात को न स्वीकार करेंगी और न ही इससे इनकार करेंगी।

फैंस ने लगाए नए कयास

कृति की नई तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने राहत की सांस ली। कई लोगों ने माना कि अभिनेत्री ने बिना कुछ कहे ही रिश्ते की स्थिति स्पष्ट कर दी है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि जब तक दोनों आधिकारिक घोषणा नहीं करते, तब तक यह केवल अटकलें ही रहेंगी।

फिल्मी मोर्चे पर भी शानदार प्रदर्शन

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और साल 2026 की सबसे सफल हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

कृति ने एक बार फिर ये साफ कर दिया है कि वह अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना चाहती हैं। ऐसे में फिलहाल उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तो जारी रहेंगी, लेकिन ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार अभी बाकी है।