
2026 में बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला। (फोटो सोर्स: IMDb)
2026 Box Office Clashes of Bollywood: दशक कोई भी हो हर साल बॉलीवुड में कई फिल्में रिलीज होती हैं और ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्मों की शुरआत से ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की टक्कर हमेशा से दिखती रही है। और ये एक ऐसी टक्कर है जो कभी खत्म नहीं हो सकती है। 2026 में भी ऐसा देखने को मिला है। अब आधा 2026 बीत जाने के बाद भी अभी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इनमें शाहरुख खान, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार जैसे कलाकारों के सामने नए एक्टर्स जैसे अनीत पड्डा जैसे नए सितारे खड़े हैं। इतना ही नहीं एक ही थीम वाली फिल्मों के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं आने वाले महीनों में कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी पहली एक्शन फिल्म 'अल्फा' के लिए तैयार हैं। शरवरी के साथ वाली ये थ्रिलर फिल्म YRF स्पाईवर्स की पहले फीमेल लीड फिल्म है. इसमें आलिया भट्ट सीता के किरदार मं नजर आएंगी, जिसे बॉबी देओल के किरदार ने एक हत्यारे के तौर पर पाला-पोसा और ट्रेनिंग दी है।
दिलचस्प बात ये है कि इसका मुकाबला हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' से होगा, जिसमें वो भी एक मर्डरर के किरदार में नजर आएंगी, एक ऐसी लड़की जो बोल-सुन नहीं सकती है।
हाल ही में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के फर्स्ट लुक ने टीजर ने काफी चर्चा बटोरी है, क्योंकि वो अपने फैंस के पसंदीदा अवतार में लौट रहे हैं। फिल्म के संगीत की झलक ने भी फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।
दूसरी ओर, सनी देओल 'बंटवारा 1947' के साथ देशभक्ति वाली फिल्मों के जॉनर में वापसी कर रहे हैं। आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित 'बंटवारा' का फर्स्ट लुक हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था।
आने वाली 28 अगस्त को एक बायोपिक, एक सुपरनैचुरल थ्रिलर और एक कॉमेडी फिल्म के बीच मुकाबला होने वाला है। श्रद्धा कपूर मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। वहीं, 'व्वन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'खोसला का घोसला 2', 2006 में आई इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है जिसमें अनुपम खेर और बोमन ईरानी एक बार फिर अपने किरदारों से दर्शकों को एक नई कहानी दिखाएंगे।
'भूत बंगला' जैसी हिट फिल्म के बाद, बॉलीवुड के खिलाडी कुमार उर्फ अक्षय कुमार और फिल्म मेकर प्रियदर्शन एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। 'हैवान' नाम की इस थ्रिलर फिल्म में सैफ अली खान, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं, 'उड़ता तीर' में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना नजर आने वाले हैं और माना जा रहा है कि ये एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म होगी।
अनीत पड्डा, जो अपनी पहली फिल्म से ही लोगों का दिल जीत चुकी हैं अब अपनी नई फिल्म शक्ति शालिनी के साथ बॉलीवुड के किंग खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग से टकराने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें सिनेमाघरों में ये टकराव साल के आखिरी हफ्ते की 24 दिसंबर को होगा।
'सैयारा' की जबरदस्त सफलता के बाद लीड रोल में ये अनीत पड्डा की दूसरी फिल्म होगी। 'किंग' के जरिया शाहरुख खान तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। उन्हें आखिरी बार 'डंकी' (2023) में देखा गया था। हालांकि, ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'शक्ति शालिनी' के मेकर्स फिल्म की रिलीज को टालने पर भी विचार कर रहे हैं।
अब आने वाले महीनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर आपस में टकराने वाली इन फिल्मों में से कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ती है और कौन दर्शकों को थियेटर्स तक खींचने में असफल रहती है।
Updated on:
30 Jun 2026 06:11 pm
Published on:
30 Jun 2026 06:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
