30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alia Bhatt-Samay Raina की मस्ती: हंसते-हंसते स्मार्ट वॉच ने समझ लिया तनाव में हैं एक्ट्रेस, खुद किया खुलासा

Alia Bhatt Samay Raina: बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म अल्फा को लेकर सुर्ख़ियों बटोर रहीं है और फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हल ही में जयपुर में फिल्म प्रोमशन के दौरान आलिया ने India’s Got Latent Season 2 पर जाने के अपने मजेदार अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि समय रैना के शो में वो इतना हंसी की उनकी हेल्थ ट्रैकर डिवाइस ने इसको स्ट्रेस समझ लिया।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 30, 2026

Alia Bhatt-Samay Raina

Samay Raina के शो पर Alia Bhatt का अनोखा अनुभव। (फोटो सोर्स: IMDb)

Alia Bhatt Alpha Movie: आलिया भट्ट अपनी आने वाली स्पाई-एक्शन फिल्म 'Alpha' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में, वो अपनी को-स्टार शरवरी के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर गईं, जहां दोनों ने स्टूडेंट्स और फैंस से बातचीत की। इवेंट के दौरान, आलिया ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' के पहल एपिसोड में पहुंचने के बारे में बात करते हुए बताया कि शो की असल शूटिंग 4-5 घंटे तक चली और इस दौरान वो इतना हंसीं कि उनके स्मार्ट हेल्थ ट्रैकर को लगा कि वो स्ट्रेस में हैं। .

‘हम लगभग पूरे समय हंसते रहे’

समय रैना के शो के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, “हमें उनका स्पेशल शो बहुत पसंद आया। हमें यह बहुत अच्छा लगा कि वो लोगों को कितना हंसाते हैं, और हमने बहुत अच्छा समय बिताया।” इसके आगे उन्होंने कहा कि दर्शकों ने भले ही सिर्फ एक घंटे का एपिसोड देखा हो, लेकिन असल शूटिंग चार से पांच घंटे तक चली। “आपने जो देखा वो सिर्फ एक घंटा था, लेकिन हम वहां चार से पांच घंटे तक थे। उस दौरान, हम लगभग पूरे समय हंसते रहे। यहां तक कि मेरी हार्ट रेट ट्रैक करने वाले डिवाइस को भी लगा कि मैं बहुत ज्यादा स्ट्रेस में हूं क्योंकि इतना ज्यादा हंसना नॉर्मल नहीं है। लेकिन ये बहुत मजेदार था।"

‘अल्फा एक पार्टी है’

'अल्फा' के बारे में बात करते हुए आलिया ने फिल्म को रोमांचक और फिजिकली चैलेंजिंग बताते हुआ कहा, “ये बहुत मजेदार था, लेकिन इसमें बहुत मेहनत भी लगी क्योंकि हम पहली बार इतने बड़े लेवल पर कुछ कर रहे थे और मेरे लिए इस लेवल पर एक्शन सीक्वेंस करना एक सपने के सच होने जैसा था और ये मेरे लिए एक बहुत बड़ा मौका था। साथ ही, इसके लिए हमें बहुत मेहनत करनी पड़ी और काफी ट्रेनिंग लेनी पड़ी। आज लोगों को चीयर करते और सीटी बजाते देखकर हमें याद आया कि हम ऐसा क्यों करते हैं। हम चाहते हैं कि दर्शक भी थिएटर में ऐसा ही अनुभव करें क्योंकि 'अल्फा' एक पार्टी है। इसमें सब कुछ है, और कुछ सरप्राइज भी हैं जिनके बारे में मैं बता नहीं सकती क्योंकि इससे स्पॉइलर मिल जाएगा।”

आलिया ने अपने को-स्टार्स के बारे में भी की बात

आलिया भट्ट ने YRF की स्पाई यूनिवर्स की फीमेल लीड पहली फिल्म 'अल्फा' में अपने को-स्टार्स शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर के साथ काम करने के बारे में बात करते हुआ कहा, “अनिल कपूर, बॉबी देओल और शरवरी के साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव था। यह पहली बार था जब मैंने और शरवरी ने साथ काम किया, और फिल्म मेकिंग का असली मजा यही है। कुछ महीनों के लिए, आपको एक नया परिवार मिल जाता है। आप उनसे रोज मिलते हैं, साथ काम करते हैं और बीच-बीच में बातें भी करते हैं। हम चार स्टूडेंट्स की तरह थे जो अपने डायरेक्टर के विजन को फॉलो कर रहे थे। बॉबी सर, अनिल सर और शरवरी के साथ फिल्म के लिए इससे बेहतर कास्ट की उम्मीद नहीं की जा सकती थी।”

'स्टिल अलाइव' (Still Alive) देखकर आलिया भट्ट रो पड़ीं

'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India’s Got Latent) सीजन 2 का पहला एपिसोड रिलीज़ होने के कुछ दिनों बाद, शो का एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' क्लिप भी जारी किया गया। इसमें आलिया, समय रैना के कॉमेडी स्पेशल 'स्टिल अलाइव' की तारीफ करती दिखीं। बता दें कि ये स्पेशल शो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुआ था और वर्ल्डवाइड YouTube पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कॉमेडी स्पेशल बन गया। इसके बारे में बात करते हुए आलिया ने समय से कहा, "इस स्पेशल में, जब तुमने बलराज के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की, तो मैं उसे सच में महसूस कर पाई। जिस तरह से तुमने उसे समझाया और जाहिर किया, वो बहुत खूबसूरत था। इसे देखते हुए मैं रो पड़ी थी। मुझे लगता है कि इस स्पेशल की वजह से मैं तुम दोनों को बहुत अच्छी तरह जानने लगी हूं।"

आलिया भट्ट की Alpha के बारे में

जानकारी के लिए बता दें कि आलिया और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' YRF फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली पहली फीमेल लीड और स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार का नाम सीता है। फिल्म में दोनों एक्ट्रेसेस जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि ये फिल्म आने वाली 3 जुलाई को आपके नजदीकी सिनेमा हॉल्स में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसका बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर को सोशल मीडिया पर यूजर्स से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं।