
Batwara 1947 (फोटो सोर्स- Youtube/Aamir Khan Talkies)
Batwara 1947 Most Powerful Scene: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में सनी के बेटे करण देओल, प्रीति जिंटा और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी दमदार भूमिका निभाई है। फिल्म में सनी देओल अपने पुराने चिर-परिचित अंदाज में लौटे हैं। वहीं प्रीति जिंटा सालों बाद इस फिल्म से एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। हालांकि सबसे आगे निकलती हुई नजर आई हैं शबाना आजमी, जिनके दमदार रोल ने उन्हें फिल्म की मजबूत ताकत बना दिया है।
इस फिल्म में शबाना आजमी के दमदार सीन्स देखने को मिलते हैं। पहले फ्रेम से ही उन्होंने पंजाबी एक्सेंट में अपने किरदार को जिस तरह से पर्दे पर जीवंत किया है, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। फिल्म में शबाना एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जो अपने परिवार के बाद पाकिस्तान के लाहौर में रह गई हैं। बंटवारे के बाद भी वो अपनी जमीन और हवेली छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं सनी देओल और प्रीति जिंटा की फैमिली यानी मिर्जा परिवार अपने घर से हिंदू महिला को बाहर निकालना चाहता है।
फिल्म में एक सीन में शबाना के किरदार दुर्गा को जबरन हवेली से बाहर निकालकर घसीटते हुए सड़क पर ले जाया जाता है, वो इस फिल्म का सबसे पावरफुल सीन नजर आता है। इस सीन का अनुभव शेयर करते हुए शबाना ने भी कहा था कि वो एक पल के लिए काफी सहम गई थीं। जिस तरह से इस सीन को फिल्माया गया है, वो दर्द, पीड़ा और लाचारपन नजर आता है जिसे देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो जाता है। शबाना आजमी की इस फिल्म में परफॉर्मेंस देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
सोशल मीडिया पर भी लोग शबाना आजमी की पावरफुल परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने अपने किरदार को जिया, हर कोई उनके अभिनय का मुरीद हो गया है। यूजर्स ने एक के बाद एक शबाना की तारीफ करते हुए एक्स पर पोस्ट किए हैं। इस फिल्म के रिव्यू भी लगातार अब सामने आ रहे हैं। लोगों की ओर से फिल्म को मिक्स तरह के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं।
Updated on:
14 Aug 2026 01:38 pm
Published on:
14 Aug 2026 01:13 pm
