
Alia Bhatt-Sharvari Wagh Exclusive Interview On Alpha आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अल्फा मूवी 3 जुलाई को रिलीज होगी। (सोर्स- @पत्रिका)
Alia Bhatt-Sharvari Wagh Exclusive Interview On Alpha: फिल्म ‘अल्फा’ के एक्शन सीक्वेंस करते समय डर तो नहीं लगा, लेकिन एक्साइटमेंट और थोड़ी नर्वसनेस जरूर हो जाती थी। हमारी पूरी टीम, डायरेक्टर, एक्शन कोरियोग्राफर, स्टंट को-ऑर्डिनेटर आदि सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते थे। मुश्किल स्टंट्स से पहले पूरी तैयारी की जाती थी। फिल्म डायरेक्टर चाहते थे कि कैमरा हमारे बेहद करीब रहे, ताकि एक्शन के साथ हमारे चेहरे के एक्सप्रेशन भी ऑडियंस के सामने आए। ये कहना है एक्ट्रेस आलिया भट्ट का। उन्होंने कहा कि एक्शन सीन करते समय मजा बहुत आया। हमने जुलाई में ट्रेनिंग शुरू की, उससे 6 महीने पहले हमारी एक्शन की ट्रेनिंग शुरू हो गई थी। हमारे ट्रेनर शूटिंग से पहले ही एसी (AC) ऑफ कर देते थे ताकि हमारी बॉडी ठंडी न पड़े, जिससे इंजरी की आशंका बहुत कम हो जाती है।
वो सोमवार को फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ गुलाबी नगर पहुुंचीं। इस दौरान उन्होंने सिविल लाइंस स्थित रोजे आमेर में विजिट किया, जहां उनका स्वागत पत्रिका समूह की निदेशक वृंदा कोठारी ने किया। स्टारकास्ट ने पत्रिका और पत्रिका डिजिटल से खास बातचीत करते हुए कहा कि हमारी कोशिश है कि लोग फिल्म को बड़े पर्दे पर, शानदार साउंड और विजुअल इम्पैक्ट के साथ पूरी तरह महसूस करें। इसलिए कई चीजें हमने सीक्रेट रखी है। स्टारकास्ट पत्रिका गेट पहुंचीं, जहां उन्होंने बाइकर्स के साथ फोटोशूट कराया। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आलिया ने बताया कि इस फिल्म को लेकर बहुत ही बातें सीक्रेट है, जब आप थियेटर में फिल्म देखें तो आपको सिर्फ मजा ही मजा आएगा। हम इसलिए फिल्म के बारे में कम बात कर रहे हैं क्योंकि हमारा माननाहै कि एक बार जब ऑडियंस मूवी देखेगी तो उनका फिल्म का इम्पैक्ट नजर आएगा। शरवनी ने अपनी ओर आलिया की केमिस्ट्री पर बताया कि शूटिंग करते-करते हम दोनोें एक से हो गए हैं, हमारी कई कॉमन च्वाइसें हो गई हैं। शूटिंग के दौरान क्या चैलेंजिंग रहा, इस पर आलिया न कहा कि बहुत टाइट शेड्यूल था, हम ऑफ डे पर भी रिहर्सल करते थे। जुलाई से दिसंबर तक हमनें नॉनस्टॉप काम किया। बॉबी देयोल की तारीफ करते हुए आलिया बोलीं, हम उनको Gentle Gaint बोलते थे।
विशेष बातचीत के अंश…
आलिया भट्ट- मुझे इसकी कहानी बिल्कुल नई और अलग लगी। मुझे लगा कि ये दर्शकों के लिए एक नया सिनेमाई अनुभव होगा। मैं हमेशा ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं, जो दर्शकों को कुछ नया दें और उन्हें अंत तक बांधे रखें।
आलिया भट्ट- मेरे लिए यह सबसे ज्यादा मजेदार अनुभव रहा। इस फिल्म के जरिए बहुत कुछ नया सीखने और करने का मौका मिला। एक्शन फिल्म का अपना अलग रोमांच होता है। सबसे अच्छी बात यह रही कि मैंने और शरवरी ने साथ मिलकर एक्शन की ट्रेनिंग ली और फिर उसे स्क्रीन पर दिखाया।
शरवरी- ये फिल्म सिर्फ जेन जी के लिए ही नहीं, बल्कि मिलेनियल, अल्फा और पूरी फैमिली के लिए बनाई गई है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन है, लेकिन कुछ ऐसा भी है जिसे हमने ट्रेलर में जानबूझकर नहीं दिखाया है, ताकि थिएटर में ऑडियंस को सरप्राइज मिले।
आलिया भट्ट- फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत मजा आया, लेकिन सबसे बड़ा चैलेंज हमारा बेहद टाइट शेड्यूल रहा। फिल्म की शूटिंग लगातार चलती रही। एक्शन सीक्वेंस बैक-टू-बैक थे, इसलिए हमें अपनी फिटनेस, आराम और रिकवरी का खास ध्यान रखना पड़ता था। ऑफ डे के दिन अगले एक्शन सीक्वेंस की रिहर्सल होती थी।
शरवरी- शूटिंग शुरू होने से करीब छह महीने पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। हमारी स्ट्रेंथ और एक्शन ट्रेनिंग साथ-साथ चल रही थी। हम रोज करीब तीन घंटे ट्रेनिंग करते थे। ट्रेनिंग-शूटिंग के दौरान एसी बंद रखा जाता था, ताकि शरीर गर्म रहे और चोट लगने की संभावना कम हो। इसी वजह से पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी को कोई बड़ी चोट नहीं लगी।
आलिया भट्ट- बॉबी देओल जितने स्क्रीन पर दमदार दिखते हैं, असल जिंदगी में उतने ही विनम्र इंसान हैं। उनके साथ काम करना बेहद यादगार अनुभव रहा। वे बेहद सहज और शानदार अभिनेता हैं। उन्हें खुद भी शायद अंदाजा नहीं होता कि एक टेक में वह कितना प्रभाव छोड़ जाते हैं। उनकी आंखें बहुत कुछ बयां कर देती हैं।
शरवरी- पहली बार इस तरह का अनुभव कर रही हूं। इसके पीछे बहुत मेहनत रही है और मैंने हमेशा ऐसी फिल्मों का सपना देखा था। हमारी फिल्मों को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। अच्छी फिल्म तभी सफल होती है जब दर्शक उसे अपनाते हैं। हमने अपना काम किया, लेकिन उसे मुकाम तक पहुंचाने का काम दर्शकों ने किया।
आलिया भट्ट- फिल्म के दौरान हमने एक साथ बहुत समय बिताया। कई बार अपनी परेशानियां, असुरक्षाएं और चुनौतियां भी एक-दूसरे के साथ साझा कीं। धीरे-धीरे हमारी सोच, आदतें और यहां तक कि हमारी हरकतें भी एक जैसी हो गईं। कई बार बिना किसी प्लान के हम एक ही समय पर एक जैसा रिएक्ट कर देते थे।
शरवरी- आलिया के साथ काम करना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा। हम दोनों ने एक-दूसरे को लगातार मोटिवेट किया। जब भी कोई मुश्किल एक्शन सीक्वेंस होता था, हम साथ में तैयारी करते थे और एक-दूसरे का आत्मविश्वास बढ़ाते थे।
आलिया भट्ट- यह दौर पहले ही शुरू हो चुका है। हमारी कोशिश है कि दर्शकों को बेहतरीन मनोरंजक फिल्म मिले, चाहे वह उन्हें भावुक करे, हंसाए या रोमांचित करे।
Updated on:
30 Jun 2026 12:49 pm
Published on:
30 Jun 2026 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
