25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Abhishek Mehrotra

Abhishek Mehrotra

अभिषेक मेहरोत्रा उन ऊर्जावान संपादकों में से एक हैं जो दृढ़ संकल्प और लगन की शक्ति में विश्वास रखते हैं। प्रिंट मीडिया में अच्छा अनुभव प्राप्त करने के बाद अभिषेक मेहरोत्रा ने डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है. बतौर कंटेंट हेड डिजिटल, राजस्थान पत्रिका समूह में जुड़ने से पहले वे न्यूज चैनल News24 में ग्रुप एडिटर डिजिटल थे। न्यूज 24 से पहले ज़ी मीडिया में डिजिटल एडिटर के रूप में, उन्होंने तीन वर्षों तक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके तहत उनके नेतृत्व में ज़ी न्यूज़ नंबर एक स्थान पर पहुंच गया और वेबसाइट ने 100 मिलियन उपयोगकर्ताओं का विशाल आंकड़ा पार कर लिया। मीडिया में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले अभिषेक पॉलिटिकल एनालिसिस और समसमायिक मुद्दों पर अच्छी पकड़ रखते हैं और इन विषयों पर लगातार लिखते रहते हें। पत्रकारिता में उनकी यात्रा आगरा के स्वराज्य टाइम्स से शुरू हुई, जिसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों के साथ काम किया। उन्होंने नवभारत टाइम्स (एनबीटी) के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा, जो कि सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक, टाइम्स ग्रुप का प्रमुख हिंदी न्यूज वेबसाइट है। वहां उन्होंने पांच साल तक काम किया और फिर जागरण के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ गए। अपने अनुभव, प्रयासों और संपादकीय विशेषज्ञता के दम पर उन्होंने जागरण पोर्टल को शीर्ष स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने मीडिया-केंद्रित पोर्टल समाचार4मीडिया में छह वर्षों तक अपनी सेवाएं भी दीं। कम उम्र में ही उन्होंने वेब जगत की कार्यप्रणाली को गहराई से समझ लिया था और यह महसूस किया कि पत्रकारिता का भविष्य डिजिटल मीडिया में निहित है। वे दैनिक जागरण, अमर उजाला और आउटलुक हिंदी जैसे प्रकाशनों के लिए नियमित स्तंभकार हैं और समकालीन मुद्दों पर लिखने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करना उन्हें बेहद पसंद है। मीडिया जगत बिजनेस मॉडल पर उनकी पैनी नजर के चलते वे मीडिया विश्लेषक के तौर पर भी जाने जाते हैं। खबरों की दुनिया के दबाव और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने अंदर के व्यंगकार को जीवित रखा है, उनके व्यंग सटीक और मारक होते हैं. संपर्क करने का पता है: abhishek.mehrotra@in.patrika.com