9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत, दो घरों के दीपक बुझे

रावटी क्षेत्र में दीपावली की रात दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक की स्पॉट पर ही हो गई थी मौत जबकि गंभीर घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। दूसरी घटना दीपावली मनाने अपने घर जा रहे सीहोर थाना क्षेत्र के एक युवक की मोरवनी के यहां ट्रेन से कटने से मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Updated: 9 Nov 2026, 10:01 PM IST

ratlam news

रतलाम. ग्रामीण अंचल की सडक़ों पर बाइक चालक किस गति से वाहन चलाते हैं यह अकसर सामने आता रहता है। ताजा मामला रावटी क्षेत्र के गरवाड़ा में रविवार की रात में सामने आया। दो बाइक की आमने-सामने से इतनी भीषण टक्कर हुई कि दो परिवारों के दीपक बुझ गए। एक ने तो स्पॉट पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसे में दोनों बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। हादसे में दोनों बाइक के आगे का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया।

रावटी थाना प्रभारी मनीष डावर ने बताया यह हादसा रावटी के पास स्थित गांव गरवाड़ा में रात करीब 9.30 बजे हुआ। दो बाइक की आमने-सामने से तेज रफ्तार के साथ भि़ंत हुई। हादसे में लालगुवाड़ी निवासी राहुल पिता नानकिया डिंडोर (20) की स्पॉट पर ही मौत हो गई। उसका साथी बबलू पिता थावरा डिंडोर (18) निवासी लालगुवाड़ी घायल हो गया। दूसरी बाइक सवार राधेश्याम पिता हकरामईड़ा (21) निवासी मलवासी और उका साथी किशन पिता कालू (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां राहुल को मृत घोषित कर अन्य को भर्ती कर इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान सोमवार तडक़े गंभीर घायल राधेश्याम ने भी दम तोड़ दिया। दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।

दीपावली मनाने घर लौट रहा युवक ट्रेन से कटा

गुजरात के अहमदाबाद में सब्जी मंडी में काम करने वाले युवक की मोरवनी के पास ट्रेन से कटने से मौत हो गई। युवक दीपावली का त्योहार अपने घर मनाने के लिए गुजरात से अपने गांव बरोआ थान सीहोर जा रहा था कि दीपावली के दिन ही यह हादसा हो गया। दीपावली से पहले ही इस परिवार में गम का अंधेरा छा गया।

डीडीनगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया मोरवनी के पास रविवार तडक़े ट्रेन से कटे युवक की पहले पहचान नहीं होने से अज्ञात में ही मर्ग कायम किया था। उसकी जेब से निकली एक पर्ची में परिजनों के मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क किया तो उसकी पहचान वरोआ थाना सीहोर निवासी अभिषेक पिता प्रतापभानसिंह सोलंकी के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद सोमवार को मृतक का बड़ा भाई वीरभानसिंह सोलंकी और परिजन रतलाम आए। पीएम के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया।

तालाब में नहाने उतरे वृद्ध की डूबने से मौत

ग्रामीणों की परंपरा के अनुसार दीपावली पर पशुओं मेहंदी लगाकर तालाब में नहलाना होता है। गांव चुनावड़ली के एक बुजुर्ग की ऐसे ही तालाब में पशुओं को नहलाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।

डीडीनगर थाने के एएसआइ लक्ष्मणसिंह दायमा ने बताया चुनावड़ली निवासी पूंजा पिता तेजा देवदा (68) अपनी गायों और भैंसों को पलसोड़ी के श्रीराम तालाब में नहलाने के लिए रविवार की सुबह पहुंचे थे। पशुओं को नहलाने के बाद स्वयं भी तालाब में ही नहाने लगा तो गहरे पानी में उतर जाने से डूब गया और मौत हो गई। लोगों को पूंजा के डूबने की जानकारी मिली तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी। शाम को एसडीआरएफ की मदद से शव को पानी से निकाल कर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सोमवार को पीएम करवा दिया गया।