17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेखा की जिंदगी का सबसे विवादित किस्सा, निर्देशक ने नहीं कहा ‘कट’ और कैमरे पर होती रही Kiss, जानें पूरी कहानी

Rekha-Biswajit Chatterjee Kissing Controversy: रेखा और बिस्वजीत चटर्जी का फिल्म ‘अंजाना सफर’ में फिल्माया गया किसिंग सीन दशकों तक विवादों में रहा। एक ओर रेखा से जुड़ी किताब में इस घटना को अचानक हुआ और उनके लिए असहज अनुभव बताया गया, वहीं निर्माता कुलजीत पाल ने दावा किया था कि रेखा को सीन की जानकारी पहले से थी। जानिए इस चर्चित किस्से के दोनों पहलू।
4 min read
Google source verification
Rekha-Biswajit Chatterjee Kissing Controversy

Rekha-Biswajit Chatterjee (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Rekha-Biswajit Chatterjee Kissing Controversy: रेखा और बिस्वजीत चटर्जी का ‘किसिंग’ सीन वाला किस्सा सालों तक चर्चा का विषय रहा। इस एक सीन के चलते रेखा को कई तमगे मिले- बोल्ड, हॉट और यहां तक कि ‘सेक्स किटन’। उस समय रेखा की उम्र महज 14-15 साल थी, हर तरफ यह खबर चल पड़ी थी कि दक्षिण भारत की एक नई अभिनेत्री आई है, जिसे बोल्ड सीन करने से कोई परहेज नहीं है। कहा जाता है कि यह सबकुछ रेखा की सहमति के बिना हुआ, उन्हें बताया तक नहीं गया। अचानक बिस्वजीत चटर्जी ने रेखा को बाहों में भरा और उन्हें करीब 5 मिनट तक चूमते रहे। हालांकि, इस कहानी का एक दूसरा पहलू भी है, जिसके बारे में कम लोग ही जानते हैं। 

किसी को नहीं थी कट कहने की जल्दबाजी 

इस पहलू को समझने से पहले पूरी कहानी को समझते हैं। फिल्म ‘अंजाना सफर’ की शूटिंग बॉम्बे के महबूब स्टूडियो में चल रही थी। राजा नवाथे इस फिल्म के निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर थे, जबकि कुलजीत पाल निर्माता। फिल्म के पहले ही शूटिंग शेड्यूल में राजा और बिस्वजीत ने एक योजना बनाई, जिसमें रेखा अनजाने में उनका निशाना बनने वाली थीं। उस दिन रेखा और बिस्वजीत के बीच एक रोमांटिक दृश्य फिल्माया जाना था। इस प्लान को अंजाम देने के लिए सभी तैयारी कर ली गई थीं, कैमरा हर पल को रिकॉर्ड करने के लिए तैयार था। जैसे ही निर्देशक राज नवाथे ने ‘एक्शन’ कहा, बिस्वजीत ने रेखा को अपनी बांहों में लिया और उन्हें ‘किस’ करने लगे। रेखा कुछ न कह पाईं। कैमरा लगातार चलता रहा। न निर्देशक  को ‘कट’ कहने की जल्दबाजी थी और बिस्वजीत, रेखा को छोड़ रहे थे। पूरे पांच मिनट तक बिस्वजीत रेखा को चूमते रहे। फिल्म यूनिट के सदस्य सीटियां बजा रहे थे और शोर मचाकर उनका उत्साह बढ़ा रहे थे। जैसे ही निर्देशक ने ‘कट’ कहा, तालियों की गूंज सुनाई देने लगी। रेखा को छोड़कर सेट पर मौजूद लगभग हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान थी। रेखा कुछ देर तक आंखें बंद किए यूं ही खड़ी रहीं। मानो वे यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि क्या हुआ है।  

करियर की वजह से चुप रह गईं थीं रेखा

‘रेखा द अनटोल्ड स्टोरी’ में यसीर उस्मान ने लिखा है – बाद में उस घटना को याद करते हुए बिस्वजीत ने दावा किया कि ये आइडिया राजा नवाथे का था। राजा ने उन पर जोर दिया था कि वह रेखा को अचानक चूमें, जो उस समय पंद्रह साल की भी नहीं हुई थीं। बिस्वजीत का कहना था कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी और वह केवल निर्देशक के निर्देशों का पालन कर रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि यह मेरी खुशी या आनंद के लिए नहीं था, बल्कि फिल्म के लिए जरूरी था। वहीं, रेखा को लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है और वह बेहद नाराज थीं। किताब के अनुसार, रेखा को इस घटना से विश्वासघात, धोखे और शोषण का अहसास हुआ। लेकिन वह विरोध में एक शब्द भी न कह सकीं। उन्हें पता था कि अगर उन्होंने सेट पर हंगामा किया, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते थे। उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया जाता। उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो सकता था, इसलिए वह खामोश रहीं।

निजी जानकारी मीडिया तक पहुंचाई

फिल्मी दुनिया के प्रचलित चलन के मुताबिक, रेखा की चुप्पी को उनकी सहमति मान लिया गया। फिल्म उद्योग में यह खबर आग की तरह फैल गई कि दक्षिण भारत की एक नई अभिनेत्री आई है, जिसे बोल्ड दृश्य करने से कोई परहेज नहीं है। कहा जाता है कि रेखा की निजी जिंदगी के बारे में और भी सनसनीखेज बातें फिल्मी पत्रिकाओं तक पहुंचाईं गई थीं। रेखा की एक भी फिल्म रिलीज के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन उनके ऊपर ‘बोल्ड’ अभिनेत्री की छवि थोप दी गई। उन्हें ‘सेक्स किटन’ कहा जाने लगा। 14-15 साल की एक लड़की को ‘सेक्स किटन’ का तमगा दे दिया गया।

ये हैं कहानी का दूसरा पहलू

लेकिन इस कहानी का एक दूसरा पहलू भी था। ‘अंजाना सफर’ के निर्माता कुलजीत पाल ने बाद में एक इंटरव्यू में दावा किया कि जब उन्होंने बिस्वजीत और रेखा के बीच किसिंग सीन रखने का फैसला किया, तब रेखा वहां मौजूद थीं। उनके मुताबिक, रेखा ने कहा था कि उन्हें किसिंग सीन से कोई आपत्ति नहीं है और वह इसे करने के लिए तैयार हैं। इंटरव्यू में कुलजीत पाल ने कहा -  मुझे पता है कि अब रेखा कहती हैं कि जब बिस्वजीत ने उन्हें चूमा, तो वह इसके लिए तैयार नहीं थीं और अचानक हुई इस घटना से हैरान रह गई थीं। मैंने उनसे सिर्फ इतना कहा था कि चूंकि वह ऐसा कुछ कर रही हैं, जो हिंदी फिल्मों की अभिनेत्रियां आमतौर पर नहीं करतीं, इसलिए बेहतर होगा कि वह यह कहें कि उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। लेकिन इतना तो तय है कि उन्हें इस दृश्य के बारे में पहले से पता था।

अब असलियत क्या है, कौन सच्चा है और कौन झूठा, कहना मुश्किल है। लेकिन कहानी के दोनों पहलुओं को समझना जरूरी है।

रेखा की सुपरहिट फिल्मों की सूची

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने अपने करियर में कई यादगार और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। नीचे उनकी लोकप्रिय फिल्मों, रिलीज के साल और उनके साथ काम करने वाले प्रमुख अभिनेताओं की सूची टेबल फॉर्म में दी गई है।

क्रमफिल्म का नामरिलीज का सालसह कलाकार
1सावन भादों1970नवीन निश्चल
2घर1978विनोद मेहरा
3मुकद्दर का सिकंदर1978अमिताभ बच्चन
4मिस्टर नटवरलाल1979अमिताभ बच्चन
5सुहाग1979अमिताभ बच्चन, शशि कपूर
6खूबसूरत1980राकेश रोशन
7जुदाई1980जीतेंद्र
8सिलसिला1981अमिताभ बच्चन, शशि कपूर
9उमराव जान1981फारूक शेख
10एक ही भूल1981जीतेंद्र
11जीवन धारा1982राज बब्बर
12अगर तुम न होते1983राजेश खन्ना
13खून भरी मांग1988कबीर बेदी, शत्रुघ्न सिन्हा
14खिलाड़ियों का खिलाड़ी1996अक्षय कुमार
15जुबैदा2001मनोज बाजपेयी
16लज्जा2001अजय देवगन, अनिल कपूर
17कोई... मिल गया2003ऋतिक रोशन
18कृष2006ऋतिक रोशन