17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वो शाहरुख थोड़ी है जो बोलेगी मां कहती है तो लगाओ तिलक’, फराह खान के तिलक विवाद पर आए लोगों के रिएक्शन्स

Farah Khan Tilak Controversy: कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फराह के इस वीडियो के बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
Google source verification
Farah Khan Tilak Controversy

फराह खान (फोटो सोर्स- Instagram/viralbhayani)

Farah Khan Tilak Controversy: कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। फराह खान अपने फूड ब्लॉग और सोशल मीडिया वीडियो के लिए भी जानी जाती हैं, लेकिन इस बार एक इवेंट में उनके स्वागत का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वीडियो में फराह माथे पर तिलक लगाने से इनकार करती नजर आ रही हैं। इसके बाद कुछ यूजर्स ने उनकी आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने उनके फैसले का बचाव भी किया।

फराह खान का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फराह खान एक कार्यक्रम में पहुंचती हैं, जहां उनका फूलों के साथ स्वागत किया जाता है। स्वागत के दौरान एक महिला उनके माथे पर तिलक लगाने के लिए आगे बढ़ती है। फराह उंगली के इशारे से माथे पर तिलक लगाने से मना कर देती हैं। हालांकि, इसके बाद वह अपने हाथ पर तिलक लगवाती हुई दिखाई देती हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

लोगों ने दिए तरह-तरह के रिएक्शन्स

कुछ यूजर्स ने फराह के इस व्यवहार की तुलना उनके फूड ब्लॉग में नजर आने वाली छवि से की। एक यूजर ने सवाल किया कि व्लॉग बनाते समय क्या हो जाता है, क्योंकि वहां तो तिलक लगाने और गणपति बप्पा की पूजा करने में कोई आपत्ति नजर नहीं आती। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आखिर असली फराह कौन हैं, जो व्लॉग में दिखाई देती हैं या वीडियो में नजर आ रही हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि तिलक की अनुमति सिर्फ व्लॉग के लिए है।

सोशल मीडिया पर कुछ टिप्पणियां इससे भी आगे चली गईं। एक यूजर ने लिखा, 'सेक्युलरिज्म गॉट एक्सपोज्ड', जबकि दूसरे ने कहा कि फराह मुस्लिम हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। कुछ लोगों ने उनके वीडियो देखना बंद करने की बात भी कही। वहीं कई कमेंट्स में हंसी-मजाक और धार्मिक टिप्पणियां भी देखने को मिलीं। एक और यूजर ने लिखा- 'अरे वो शाहरुख खान थोड़ी है जो कहेंगी मां ने कहा तिलक लगाओ तो लगाओ'

फराह खान की ओर से आया रिएक्शन

हालांकि, सोशल मीडिया पर सभी लोग फराह खान की आलोचना नहीं कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उनका बचाव करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ कुछ करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने काफी सलीके से तिलक लगाने से मना किया है, इसमें गलत क्या है।

विवाद बढ़ने के बाद फराह खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, “सॉरी, लेकिन मुझे झंझट पसंद नहीं हैं।” उनके इस जवाब के बाद भी सोशल मीडिया पर बहस जारी है। फिलहाल इस पूरे मामले में लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग इसे फराह की निजी पसंद बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स उनके पुराने सोशल मीडिया कंटेंट से इसकी तुलना कर सवाल उठा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग