मनीषा ने अपने पोस्ट में लिखा, "मेनोपॉज हमारी ताकत का अंत नहीं है - यह खुद का ख्याल रखने का एक नया चैप्टर है। हार्मोनल बदलाव हमारी हड्डियों, मसल्स, नींद, मूड और मेटाबॉलिज़्म को चुनौती दे सकते हैं। लेकिन हम इस दौर का सामना डर से नहीं, बल्कि ताकत से कर सकते हैं। हमें अपने बदलते शरीर से लड़ने की जरूरत नहीं है। हमें उनके साथ काम करना होगा।"