
Tanushree Dutta On appeal for action objectionable post: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) इन दिनों नाना पाटेकर के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वह लगातार अभिनेता के निधन को लेकर बयानबाजी कर रही हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ और है। तनुश्री ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तीखे पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने साइबर क्राइम विभाग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कुछ विशेष कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका दावा है कि कुछ लोग उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक रील्स और पोस्ट तैयार कर रहे हैं, जिन्हें इसके लिए पैसे दिए जा रहे हैं।
तनुश्री दत्ता ने अपने आधाकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने लिखा कि उनके नाम और छवि को धूमिल करने के लिए एक साजिश रची जा रही है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "कुछ लोगों को मेरे बारे में बेहद आपत्तिजनक पोस्ट और रील्स बनाने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं। साइबर क्राइम विभाग से अपील है कि वह ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। मैंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब से भी इन अकाउंट्स को बैन/ब्लॉक करने और इनका मोनेटाइजेशन रद्द करने की मांग की है। ये लोग हिंसा भड़का रहे हैं और लोगों को परेशान (harass) करने को बढ़ावा दे रहे हैं।"
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का पोस्ट शेयर कहा है कि इस तरह का भ्रामक और गंदा कंटेंट न केवल उनके मानसिक उत्पीड़न का कारण बन रहा है, बल्कि समाज में नफरत और हिंसा को भी बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब प्रशासन से भी आग्रह किया है कि वह ऐसे चैनल्स और प्रोफाइल्स की तुरंत पहचान कर उन्हें हमेशा के लिए ब्लॉक करें और उनकी कमाई (मोनेटाइजेशन) का जरिया बंद करें।
वहीं, तनुश्री दत्ता ने एक और पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने उन तमाम लोगों और क्रिएटर्स को सीधे तौर पर आड़े हाथों लिया है जो उनके खिलाफ अनुचित बातें फैला रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में लिखा, "जो लोग अनुचित कंटेंट बना रहे हैं और बहुत अजीब बातें कह रहे हैं, उन्हें चेतावनी है… सावधान रहें, आप यह भूल रहे हैं कि आपको कहां सम्मान दिखाना चाहिए!"
तनुश्री दत्ता के इन बयानों के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। उनके फैंस और कई अन्य लोग उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं, जबकि साइबर बुलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। देखना यह होगा कि साइबर क्राइम विभाग इस मामले में क्या संज्ञान लेता है।
Updated on:
17 Oct 2026 10:34 am
Published on:
17 Oct 2026 10:18 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
