17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आप US के नागरिक हैं देश में दखलअंदाजी न करें’, अभिनेता इमरान खान पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- यहां बहुत ड्रामा चल रहा है

Poonam Pandey On Imran Khan: अभिनेता इमरान खान के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने और विवादों में घिरे होने पर अभिनेत्री पूनम पांडे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह देश में दखलअंदाजी न करें।
2 min read
Google source verification
Poonam Pandey dig Imran Khan notice to leave india said he is american citizen do not interfere our country

पूनम पांडे ने इमरान खान को लेकर दिया बयान (Photo Source-Instagram/@imrankhan)

Poonam Pandey On Imran Khan notice to leave india: दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों पर अभिनेता से लेकर राजनेता बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं, कुछ समय पहले अभिनेता इमरान खान के भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने और उन्हें मिले 'लीव इंडिया' नोटिस के बाद से ही विवादों का बाजार गर्म है। इस बीच, अपनी बेबाक और बोल्ड बयानों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने भी इस पूरे मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूनम ने दो टूक शब्दों में कहा है कि एक अमेरिकी नागरिक होने के नाते इमरान खान को देश के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए।

पूनम पांडे ने इमरान खान को लेकर क्या कहा?

अभिनेत्री पूनम पांडे ने IANS से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इमरान खान के प्रदर्शनों में शामिल होने के मुद्दे पर बेबाक बयान दिया। पूनम ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह एक कलाकार के तौर पर उनका सम्मान करती हैं, लेकिन नागरिकता के दायरे को समझना बेहद जरूरी है।

पूनम पांडे ने कहा, "देखिए जहां तक मैं समझती हूं, जितना मैं जानती हूं, वो शायद से US के नागरिक है। उसके प्रति पूरे सम्मान के साथ मैं कहना चाहती हूं कि वह एक शानदार एक्टर हैं। वो सब अपनी जगह पर है। लेकिन अगर आप US सिटीजन हैं, तो कृपया करके फिर आप देश की चीजों में दखलअंदाजी ना ही करें। वैसे ही यहाे पे बहुत ड्रामा चल रहा है।"

"लोगों और बच्चों को यह तक नहीं पता कि वह क्यों लड़ रहे हैं"

पूनम पांडे ने देश के मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक हालातों पर भी चिंता जताई और कहा कि आज के समय में बिना पूरी जानकारी के विरोध प्रदर्शनों में कूद पड़ना और माहौल को खराब करना बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस तरह का माहौल देश के लिए बेहद अनहेल्दी (अस्वस्थ) साबित हो रहा है।

पूनम पांडे ने आगे कहा, "लोगों को वैसे ही आधे से ज्यादा लोगों को तो जानकारी तक नहीं है कि वो लड़ क्यों रहे हैं। बच्चों को तो पता ही नहीं कि आधे बच्चे वहां पे बैठे क्यों हैं? तो यह बहुत ही खराब है। यह हमारे देश के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है।"

पूनम पांडे का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब इमरान खान के प्रोटेस्ट में शामिल होने और उनकी नागरिकता को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस छिड़ी हुई है। अभिनेत्री के इस बेबाक रुख ने एक बार फिर इस विवाद को तूल दे दिया है, और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग