
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म नई नवेली ने राजकुमार राव की प्रहार को पछाड़ा (Photo Source- imdb)
Box Office Report: इन दिनों सिनेमाघरों महाकुंभ मेले जैसा लग रहा है। जहां साउथ से लेकर बॉलीवुड तक हर जॉनर की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया है, वहीं इसके अलावा बीते दिन रिलीज हुई 'रणबाली' , 'प्रहार' और 'नई नवेली' जैसी फिल्मों के साथ-साथ पहले से टिकी 'दृश्यम 3' का भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। आइए जानते हैं कि इन सभी फिल्मों ने कमाई के मामले में पहले और शुरुआती दिनों में कैसा प्रदर्शन किया है।
सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने 15 अक्टूबर ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत करते हुए 59.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शुक्रवार को दूसरे दिन इसकी कमाई में मामूली गिरावट जरूर देखी गई, जब इसने 35.60 करोड़ रुपये बटोरे। इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 95.94 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म जल्द 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है।
वहीं, भाषा के आधार पर बात करें तो भारत में इस फिल्म ने तमिल भाषा में सबसे ज्यादा 68.60 करोड़ रुपये, तेलुगु में 19.75 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 70 लाख रुपये और हिंदी में 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। घरेलू बाजार के साथ-साथ ग्लोबल लेवल पर भी यह फिल्म रॉकेट रफ्तार से आगे बढ़ रही है और महज दो दिनों के भीतर 209.10 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर 200 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री कर चुकी है।
शुक्रवार 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में कई नई फिल्मों ने एक साथ एंट्री मारी है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शादी की खबरों के बाद पर्दे पर पहली बार लौटी इस जोड़ी को देखने के लिए थिएटर्स में ठीक-ठाक भीड़ नजर आई, लेकिन दर्शकों से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स ही मिला है।
इसके अलावा राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' ने पहले दिन यानी 16 अक्टूबर को 2.35 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। वहीं, यामी गौतम स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' ने 'प्रहार' से बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार अपने नाम किया है। दूसरी तरफ, बॉक्स ऑफिस पर पहले से लोगों का मनोरंजन कर रही अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसका कुल नेट कलेक्शन 336.01 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कमाई 520.15 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है।
Updated on:
17 Oct 2026 09:29 am
Published on:
17 Oct 2026 08:50 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
