
राज बब्बर और शाहरुख खान की दोस्ती। (फोटो सोर्स: IMDb)
Raj Babbar and Shah Rukh Khan Bond: बॉलीवुड के सुपरस्टार और दीवाना फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान को कौन नहीं जानता है। उनका रोमांटिक अंदाज, और सिग्नेचर स्टेप हर प्यार करने वाले के लिए आइकॉनिक बन चुका है। हाल ही में एक इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर ने बताया था कि जब शाहरुख़ खान छोटे थे उस टाइम नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में कैंटीन चलाते थे और शाहरुख स्कूल से आने के बाद वहां एक्टर्स को समोसा परोसते थे।
बचपन में स्कूल के बाद शाहरुख घंटों बिताते थे और वहीं उनकी मुलाकात राज बब्बर से हुई थी। राज बब्बर NSD के 1975 बैच के स्टूडेंट थे। शाहरुख प्यार से राज बब्बर को 'बब्बर शेर अंकल' कहते थे।
वहीं, एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था, ‘मेरे फादर कैंटीन चलाते थे। तो मैं वहां आकर कैंटीन में बैठता था। राज बब्बर साहब, अजीत वछानी जी और रोहिणी ये सब मुझे बहुत प्यार करते थे। और मैं उनकी गोद में बैठा रहता था। आई थिंक उन्हीं की गोद में बैठ कर मुझे ऐसा लगने लगा कि मैं एक्टर बन जाऊंगा।’ SRK राज बब्बर को बब्बर शेर अंकल करते थे। उसी दौरान शाहरुख ने राज बब्बर से मासूमियत से किसिंग सीन के बारे में पूछा था। खुद शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में ये मजेदार किस्सा सुनाया था।
'आप की अदालत' में शाहरुख ने मजाक-मजाक में कहा था कि उन्होंने राज बब्बर से शरारत करना भी सीखा था। एक किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा था कि एक नाटक में किसिंग सीन था। उस दौर में वो नाटक बिल्कुल असल जिंदगी जैसे होते थे। उस नाटक में राज बब्बर का रोहिणी हट्टंगडी के साथ एक किसिंग सीन था। वो ऐसे ही एक दिन जब मैं और बब्बर शेर अंकल साथ में थे तो मैंने उनसे पूछा, "अंकल, अंकल, क्या आप सच में उन्हें Kiss करते हैं?" इसके आगे उन्होंने बताया कि मेरे इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "बेटा, जाकर आंटी से पूछो। वही तुम्हें बताएंगी।"
इसी इंटरव्यू में शाहरुख खान ने आगे कहा था कि वो मुझे बहुत प्यार करते थे। मैं ये नहीं कह रहा कि उन्होंने मुझे शरारत करना सिखाया, लेकिन वो मुझे बहुत प्यार करते थे।
जल्द ही SRK की मोस्ट अवेटेड फिल्म King सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही शाहरुख खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने X (पहले ट्विटर) पर फिल्म का 29 सेकंड का एक टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक ऐसी दहाड़ जो किंगडम को हिला दे। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, #KING 24.12.2026 को आ रही है #ItsKINGTime।” यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये फिल्म साल के आखिर में 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है।
Updated on:
30 Jun 2026 11:32 am
Published on:
30 Jun 2026 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
