20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिजीत दीपके डिग्री विवाद: सेलेब्स का नाम लेकर सोशल मीडिया पर साधा जा रहा निशाना

Vivek Oberoi News: अभिजीत दीपके की डिग्री विवाद पर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कमेंट कर निशाना साधा है। जिसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।
2 min read
Google source verification
vivek oberoi comment on cjp abhijeet dipke fake degree

विवेक ओबेरॉय ने अभिजीत दीपके पर किया कमेंट (Photo Source- Twitter/IANS)

Abhijeet Dipke's Boston degree Controversy: सीजेपी के अभिजीत दीपके की बोस्टन यूनिवर्सिटी डिग्री का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस दौरान सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि अभिनेता विवेक ओबेरॉय और ओरी ने अभिजीत दीपके की पढ़ाई को लेकर तंज कसा है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को सपोर्ट किया है।

विवेक ओबेरॉय के वायरल कमेंट में क्या लिखा है?

सोशल मीडिया पर जो कमेंट की जो फोटो सामने आई है वह worshipVK यूजर का अकाउंट हैं। जिसमें विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के गले लगते दिख रहे हैं और एक तरफ राहुल गांधी हैं और एक तरफ अभिजीत दीपके है। इसी फोटो के नीचे एक कमेंट दिखाई दे रहा है जो विवेक ओबेरॉय के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल (@vivekoberoi) जैसा है। इसमें लिखा है, "सच तो यह है कि इनमें से केवल एक ही व्यक्ति ने अपनी पढ़ाई पूरी की है, और फिर भी इनमें उनके बोलने के लहजे (accent) का मजाक उड़ाने की हिम्मत है!"

इसमें ओरी का जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, उसमें उन्होंने लिखा, "डिपके की बोस्टन डिग्री के अनकहे निशान" वायरल हो रहे दावों के मुताबिक, यह कमेंट अभिजीत दीपके और राहुल गांधी को निशाना बनाकर किया गया है। वहीं, इस वायरल स्क्रीनशॉट को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह कमेंट सच में विवेक ओबेरॉय के ऑफिशियल अकाउंट से ही किया गया है या फिर यह कोई मॉर्फ्ड (एडिटेड) इमेज है।

ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अभिजीत ने बोस्टन में अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से अपनी पढ़ाई पूरी की है जिसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। इसी संदर्भ में राहुल गांधी की एजुकेशन बैकग्राउंड पर भी निशाना साधा गया है।

सोशल मीडिया पर लग रहा फेक एजेंडा चलाने का आरोप

जैसे ही ये स्क्रीनशॉट वायरल हुआ सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया। एक तरफ जहां कई यूजर्स इस कमेंट को आधार बनाकर अभिजीत दीपके और उनके समर्थकों पर 'फेक एजेंडा' चलाने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि यह कमेंट असली है भी या नहीं? इंटरनेट पर कई बार मशहूर हस्तियों के नाम और प्रोफाइल पिक्चर का इस्तेमाल कर फर्जी स्क्रीनशॉट बना दिए जाते हैं। विवेक ओबेरॉय या उनकी टीम की तरफ से इस वायरल स्क्रीनशॉट पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या सफाई सामने नहीं आई है।

CJP के अभिजीत दीपके की डिग्री पर उठे सवाल

बता दें, अभिजीत दीपके की पढ़ाई को लेकर हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ पोस्ट और पॉडकास्ट में दावा किया गया था कि उनकी बोस्टन यूनिवर्सिटी की डिग्री या वहां पढ़ाई से जुड़े दावे फेक हैं। इस पर दीपके ने जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी डिग्री, स्कॉलरशिप लेटर और पढ़ाई से जुड़े दस्तावेज दिखाने के लिए तैयार हैं।

दीपके का कहना है कि उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस (PR) में मास्टर्स किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पढ़ाई को स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन के जरिए वित्तीय मदद मिली थी। उपलब्ध रिपोर्टों में उन्हें बोस्टन यूनिवर्सिटी का छात्र बताया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उठे सभी सवालों का अंतिम और स्वतंत्र सत्यापन अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।