19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल में मरने का मन करता था, लंबे अरसे बाद शिल्पा शेट्टी संग तलाक की खबरों पर राज कुंद्रा ने की बात

Raj Kundra Shilpa Shetty: राज कुंद्रा ने साल 2021 में बिताए अपने जेल के दिनों को याद किया है। उन्होंने बताया कि वह मरने के बारे में सोचने लगे थे। जब उनके पास तलाक की खबर आई थी।
2 min read
Google source verification
Raj Kundra Felt death thoughts After Shilpa Shetty Divorce Rumours in jail

राज कुंद्रा ने जेल में बिताए दिनों को याद किया (Photo Source- Instagram/onlyrajkundra)

Raj Kundra spent 63 days in Jail: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और फेमस बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) का एक बयान सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने साल 2021 में बिताए जेल के दिनों को याद किया है। जब वह अपनी जान लेना चाहते थे। राज कुंद्रा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में 63 दिनों तक रहे थे और एक दिन उनके पास खबर पहुंची कि शिल्पा शेट्टी उनसे तलाक लेना चाहती हैं, वह बुरी तरह टूट गए थे।

राज कुंद्रा को था शिल्पा शेट्टी संग तलाक का डर

राज कुंद्रा ने हाल ही में एबीपी न्यूज संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह उनकी जिंदगी का बेहद मुश्किल दौर था। उनके अनुसार, वह जेल के माहौल के साथ किसी तरह तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पत्नी के साथ रिश्ते टूटने की खबर ने उन्हें अंदर तक हिला दिया था। बाद में उन्हें पता चला कि यह खबर महज अफवाह थी।

राज कुंद्रा ने आगे कहा कि उस समय उन्हें लगने लगा था कि जीने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि उनके लिए पत्नी और परिवार से बढ़कर कुछ नहीं था। राज के मुताबिक, जेल में पहले से ही हर दिन मानसिक और शारीरिक रूप से रहना कठिन था, ऐसे में तलाक की खबर ने मुझे पूरी तरह निराश कर दिया था।

राज कुंद्रा से शिल्पा शेट्टी ने की थी बात

राज ने बताया कि अगले दिन शिल्पा शेट्टी से फोन पर बात होने के बाद उन्हें तसल्ली मिली। उन्होंने कहा, "शिल्पा ने मुझे कहा यह खबर बकवास है। मैं तुम्हारे साथ हूं। मुझे तुम पर भरोसा है। चिंता मत करो। उस कॉल के बाद मुझे बहुत हिम्मत मिली। मैंने सोचा कि मेरी पत्नी मेरे साथ है तो मैं दुनिया का सामना कर सकता हूं।”

राज कुंद्रा ने जेल की स्थितियों को भी बेहद कठिन बताया। उन्होंने दावा किया, "50 कैदियों की क्षमता वाली जगह में सैकड़ों लोगों को रखा जाता था। हिरासत के दौरान मैंने कई दिन पार्ले-जी बिस्कुट और पानी के सहारे काटे और मेरा करीब 17 से 18 किलो वजन कम हो गया था।"

एडल्ट केस और 'UT69' का सफर

बता दें, जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने माढ द्वीप के एक बंगले पर छापेमारी के बाद मोबाइल ऐप्स (जैसे हॉटशॉट्स) के जरिए अश्लील सामग्री बनाने और बेचने के आरोप में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन पर मुख्य सूत्रधार होने का आरोप लगाया था, हालांकि, राज हमेशा खुद को बेकसूर और बलि का बकरा बनाए जाने की बात कहते रहे थे।

सितंबर 2021 में कोर्ट ने उन्हें पर्याप्त सबूतों के अभाव और जमानत की शर्तों के तहत रिहा कर दिया था। जेल से बाहर आने के बाद राज ने अपने इस कड़वे अनुभव पर 'UT69' नाम से एक फिल्म भी बनाई, जिसमें उन्होंने खुद मुख्य भूमिका निभाई थी। हाल ही में उन्हें करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) में भी देखा गया था।