19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईशा कोप्पिकर की ‘अंधभक्त टिप्पणी’ पर कंगना रनौत का बेबाक बयान, 26/11 और निर्भया केस को किया याद

Kangana Ranaut On Isha Koppikar: कंगना रनौत ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से हलचल मचा दी है। उन्होंने ईशा कोप्पिकर के अंधभक्त वाले वीडियो को शेयर कर निर्भया केस और 26/11 हमले पर बयान दिया है।
2 min read
Google source verification
Kangana Ranaut Backs Isha Koppikar Andhbhakt Remark

कंगना रनौत ने किया ईशा कोप्पिकर का सपोर्ट (Photo Source- Instagram/kanganaranaut)

Kangana Ranaut Backs Isha Koppikar Andhbhakt Remark: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार भी उनका एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ये पोस्ट एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की अंधभक्त वाली टिप्पणी पर किया है। कंगना ने पोस्ट में निर्भया क्रूरता और 26/11 के बारे में भी कई बातें लिखी हैं।

कंगना रनौत ने किया अंधभक्त टिप्पणी पर पोस्ट

कंगना रनौत ने मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम पर ईशा कोप्पिकर का वीडियो री-पोस्ट किया। इस दौरान उन्होंने लिखा, "वाह! इस बात को बहुत ही सुंदर तरीके से समझाया गया है। ठीक वैसे ही, जैसे हाई स्कूल के दिनों में मैंने उस टीचर के खिलाफ आवाज उठाई थी, जो असेंबली के दौरान बच्चों के सिर पर छड़ी से मारता था।”

कंगना ने आगे लिखा, “मैंने 26/11 के आतंकी हमले और निर्भया कांड जैसी बर्बरता के खिलाफ भी हमेशा खुलकर आवाज उठाई। अपनी जिंदगी में आई किसी भी परेशानी या असफलता के लिए मैंने कभी अपने माता-पिता को दोष नहीं दिया, बल्कि मेहनत करके अपने पूरे परिवार के जीवन-स्तर को उतना ही ऊंचा उठाया, जितना मैंने खुद के लिए हासिल किया था।"

कंगना ने पोस्ट के आखिर में लिखा, “मैं जिससे भी मिलती हूं, लोग मुझे उनका ‘भक्त’ मान लेते हैं। जबकि मैं अपने देश और अपने लोगों से प्यार करती हूं।” कंगना के इस बयान को ईशा कोप्पिकर के वीडियो के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

ईशा ने वीडियो किया था शेयर

ईशा कोप्पिकर ने मंगलवार सुबह अपना एक वीडियो शेयर किया था और लोगों को जवाब दिया था। उन्होंने कहा, “हां, मैं एक ‘अंधभक्त’ हूं। अगर अपने देश से प्यार करना और उसे तरक्की करते देखना ही भक्ति है, तो हां, मुझे भक्त या अंधभक्त होने पर गर्व है।” उन्होंने कहा कि उनकी देशभक्ति किसी पार्टी से जुड़ी नहीं है।

ईशा ने यह भी कहा कि कोई व्यक्ति सरकार से सवाल कर सकता है, नीतियों पर असहमति जता सकता है और फिर भी अपने देश से पूरे दिल से प्यार कर सकता है। उनके मुताबिक, राष्ट्र सबसे पहले होना चाहिए और असली देशभक्ति अपने काम से समाज व देश को बेहतर बनाने में दिखती है।

सोशल मीडिया पर चर्चा

ईशा के वीडियो और कंगना के समर्थन के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स ने दोनों अभिनेत्रियों के देशप्रेम वाले विचार का समर्थन किया, जबकि कुछ ने देशभक्ति और राजनीतिक समर्थन के बीच अंतर को लेकर सवाल उठाए।

कंगना रनौत इन दिनों सांसद के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों के साथ अभिनय में भी काफी एक्टिव हैं। उनकी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ हाल में Zee5 पर स्ट्रीम हुई है, जबकि वह ‘क्वीन 2’ पर भी काम कर रही हैं। ईशा कोप्पिकर आखिरी बार 2024 की तमिल फिल्म ‘अयलान’ में नजर आई थीं और सोशल मीडिया पर सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय रखती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग