18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन ने सुनाई यूपी पुलिस की जांबाज गाथा, अब UP Police ने जताया आधार, बोले- शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल

Amitabh Bachchan UP Police Anthem: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने यूपी पुलिस के पहले एंथम को अपनी आवाज दी है। अब यूपी पुलिस ने उनका आभार जताते हुए तारीफ की है।
2 min read
Google source verification
Amitabh Bachchan UP Police Anthem

अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स- X/ANI)

Amitabh Bachchan UP Police Anthem: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज का जादू सिर्फ फिल्मों और गानों तक सीमित नहीं है। अब उनकी दमदार आवाज ने देश के उन पुलिसकर्मियों को सम्मान देने का काम किया है, जो दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहकर देश और समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने 'खाकी का सितारा' गाने को अपनी आवाज दी है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनका आभार जताया है।

खाकी के गुमनाम नायकों को दिया सम्मान

उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन को संबोधित करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया गया। इसमें महानायक के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा गया कि कुछ सम्मान केवल शब्दों के जरिए जाहिर नहीं किए जा सकते, बल्कि उनके पीछे भावनाएं जुड़ी होती हैं।

अमिताभ बच्चन की आवाज में तैयार किया गया ‘खाकी का सितारा’ पुलिसकर्मियों के समर्पण, त्याग और उनकी जिम्मेदारियों को सामने लाने की कोशिश करता है। पुलिस की ड्यूटी ऐसी होती है जिसमें कई बार उन्हें अपनी निजी जिंदगी, परिवार और आराम तक को पीछे छोड़ना पड़ता है। उनकी इन्हीं कुर्बानियों को इस गीत के जरिए सम्मान देने की कोशिश की गई है।

परिवार से दूर रहकर ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों को सलाम

पुलिसकर्मियों की जिंदगी में ऐसे कई मौके आते हैं जब वे अपने परिवार के साथ जरूरी समय नहीं बिता पाते। त्योहार हों या परिवार के खास अवसर, ड्यूटी की जिम्मेदारी कई बार उन्हें अपनों से दूर रखती है। इसके बावजूद वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।

‘खाकी का सितारा’ इन्हीं अनगिनत पुलिसकर्मियों की मेहनत और त्याग को आवाज देता है। अमिताभ बच्चन की पहचान और उनकी प्रभावशाली आवाज ने इस संदेश को और खास बना दिया है।

यूपी पुलिस ने अमिताभ बच्चन का जताया आभार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अमिताभ बच्चन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ इस गीत को अपनी आवाज नहीं दी, बल्कि खाकी पहनने वाले उन तमाम गुमनाम नायकों की कहानियों और उनके बलिदान को भी सम्मान दिया है, जिनकी सेवा अक्सर पर्दे के पीछे रह जाती है।

पुलिस विभाग ने इसे अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक ऐसी याद बताया, जो लंबे समय तक प्रेरणा देती रहेगी। संदेश में यह भी कहा गया कि अमिताभ बच्चन का यह योगदान पुलिस परिवार के दिलों में भावनात्मक विरासत के रूप में कायम रहेगा।

‘कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं, कुछ खाकी पहनकर जमीन पर’

उत्तर प्रदेश पुलिस के संदेश में अमिताभ बच्चन के योगदान को एक बेहद खास अंदाज में पेश किया गया। संदेश का भाव यही था कि जहां कुछ सितारे आसमान में अपनी चमक बिखेरते हैं, वहीं कुछ सितारे खाकी पहनकर जमीन पर लोगों की सेवा करते हुए चमकते हैं।