
आवारापन 2 और बटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Source- IMDd)
Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने ओपनिंग से ही बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रखे हैं। फिल्म ने महज पांच दिन में ही भारत में 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की पहली सोलो फिल्म बन गई है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ है। वहीं, सनी देओल की बटवरा 1947 पस्त हो गई है।
आवारापन 2 को सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ से सीधे टक्कर मिल रही है, लेकिन कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म बहुत आगे निकल चुकी है। ‘आवारापन 2’ ने पांच दिनों में 100.75 करोड़ रुपये नेट कमा लिए हैं, जबकि ‘बटवारा 1947’ की कुल नेट कमाई करीब 30.75 करोड़ रुपये है। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने बजट से कई गुना अधिक कमाई कर ली है...
पहला दिन (शुक्रवार): 22.00 करोड़
दूसरा दिन (शनिवार): 33.75 करोड़ (55% का उछाल, शोज बढ़ाकर 10,496 किए गए)
तीसरा दिन (रविवार): 26.00 करोड़
चौथा दिन (सोमवार): 9.25 करोड़
पांचवां दिन (मंगलवार): 9.75 करोड़
भारत में कुल नेट कलेक्शन: 100.75 करोड़
फिल्म आवारापन 2 का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 120 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 144.13 करोड़ तक पहुंच चुका है। महज 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 60 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाकर महज 5 दिनों में 122 प्रतिशत का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) दिया है।
दूसरी तरफ, सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर 'बटवारा 1947' की रफ्तार ओपनिंग से ही काफी धीमी चल रही है। फिल्म ने मंगलवार को 2.25 करोड़ की कमाई की है जो सोमवार के 2 करोड़ के कलेक्शन से 12.5% ज्यादा है।
अब तक 'बटवारा 1947' का भारत में नेट कलेक्शन 30.75 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 36.54 करोड़ हुआ है। ओवरसीज में मंगलवार को महज 50 लाख कमाने के साथ इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.29 करोड़ तक ही पहुंच पाया है।
आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों के लिए वीकडेज की परीक्षा बनी रहेगी। बिजनेस एलासिस का मानना है कि 'आवारापन 2' अपने पहले हफ्ते के आखिर तक आसानी से 150 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है, जबकि 'बटवारा 1947' के लिए पहले हफ्ते में 50 करोड़ तक पहुंचना भी बेहद कठिन लग रहा है।
Updated on:
19 Aug 2026 08:23 am
Published on:
19 Aug 2026 08:18 am
