19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बकरा, बीवी के इशारों पर नाचने वाला’, अनुराग कश्यप को शुभ्रा शेट्टी की मां क्यों कहती हैं, जोरू का गुलाम

Anurag Kashyap Shubhra Shetty: अनुराग कश्यप की 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी ने हाल ही में अपनी पहली मुलाकात और इस रिश्ते के बारे में उनके पेरेंट्स के रिएक्शन के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि उनकी मां फिल्म मेकर को बकरा कहकर क्यों बुलाती हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 19, 2026

Anurag Kashyap Girlfriend Shubhra Shetty

शुभ्रा शेट्टी ने अनुराग कश्यप संग रिश्ते पर की बात। (फोटो सोर्स: Instagram/anuragkashyap10)

Anurag Kashyap Girlfriend Shubhra Shetty: पिछले कुछ दिनों से फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं। दो बार शादी टूटने के बाद बॉलीवुड फिल्ममेकर को शुभ्रा शेट्टी में प्यार मिला। हाल ही में अनुराग ने बताया कि उनकी शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है, क्योंकि शुभ्रा शादी में यकीन नहीं रखतीं। वहीं, जेनिस सिकेरा के साथ बातचीत में, शुभ्रा शेट्टी ने अनुराग के साथ अपने रिश्ते पर पेरेंट्स की प्रतिक्रिया और अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी खुलकर बात की और ये भी बताया कि उनकी मां अनुराग को बकरा कहती हैं।

शुभ्रा शेट्टी ने अपने रिलेशनशिप पर माता-पिता की प्रतिक्रिया का किया खुलासा

अनुराग कश्यप से 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी ने बताया कि उनके रिश्ते के बारे में उनके माता-पिता को ज्यादा मनाने की जरूरत नहीं पड़ी, बल्कि वो फिल्ममेकर से मिले और उनके बारे में अपनी राय बनाई। वहीं, अनुराग ने बताया कि शुभ्रा के माता-पिता उनसे सिर्फ दो या तीन साल छोटे हैं और वो उन्हें अपना 'दोस्त' मानते हैं। जबकि शुभ्रा ने कहा, "मेरी मां उन्हें 'बकरा' कहती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि वो इतने बेवकूफ हैं कि तुम्हारे साथ हैं। उन्हें लगता है कि वो अपनी पत्नी की बात मानने वाले पति यानी जोरू का गुलाम (Henpecked Husband) जैसे हैं।"

कब हुई अनुराग और शुभ्रा की पहली मुलाकात

उन्होंने उस समय को भी याद किया जब वह अनुराग से मिली थीं और कहा, "यह 'बॉम्बे वेलवेट' की रिलीज से पहले और फिल्म की शूटिंग के बाद का समय था, वो बहुत फिट और खुश थे, किताबें पढ़ रहे थे और फिल्में देख रहे थे। तो, हम इन सभी चीजों के जरिए एक-दूसरे से जुड़े। वो कहते थे कि अगर मैं उनसे कुछ साल पहले मिली होती, तो मैं उन्हें डेट नहीं करती, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये सच है। मैंने उन्हें तब पाया, जब वो अपने सबसे अच्छे दौर में थे।"

शुभ्रा शेट्टी के बारे में

बता दें कि शुभ्रा ने अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने, विकास बहल और मधु मंटेना की प्रोडक्शन कंपनी फैंटम फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। उन्होंने बताया कि हालांकि, अनुराग प्रोडक्शन हाउस में बॉस थे, लेकिन वो उन्हें रिपोर्ट नहीं करती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि ऑफिस उनके रिश्ते को लेकर सपोर्टिव था।

अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी के बारे में (Anurag Kashyap Shubhra Shetty relationship)

अनुराग को पहली बार 2015 में शुभ्रा के साथ देखा गया था, लेकिन 2018 के एक इंटरव्यू में अनुराग ने माना कि वो उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। शुभ्रा के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले, अनुराग की शादी एडिटर आरती बजाज से हुई थी। इस कपल ने 2009 में अपनी छह साल की शादी खत्म कर ली थी और उनकी एक बेटी है, आलिया कश्यप। बाद में अनुराग ने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन को डेट करना शुरू किया और 2011 में उनसे शादी कर ली। चार साल बाद उन्होंने उनके साथ भी अपनी शादी खत्म कर ली।

अनुराग 53 साल के हैं, जबकि शुभ्रा ने बताया है कि वो 30s की शुरुआत में हैं। अनुराग ने कहा कि उम्र के अंतर को लेकर होने वाली आलोचनाओं का अब उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता, हालांकि, उन्हें भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने माना कि समय के साथ उम्र के अंतर को लेकर वो ज्यादा सोचने लगे थे, खासकर इसलिए क्योंकि वो उम्र में बड़े होते जा रहे थे, जबकि शुभ्रा अपनी उम्र से कहीं ज्यादा कम उम्र की दिखती थीं।