6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Mika Singh Interview: मीका सिंह ने पाकिस्तानी मुसलमानों और दुबई के मुसलमानों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और वहां के लोग बुरे नहीं हैं, लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि लोग दुबई के मुसलमानों की तुलना में पाकिस्तानी मुसलमानों को अलग नजरिए से क्यों देखते हैं?
2 min read
Google source verification
Mika Singh compare Pakistani Muslim and dubai muslim and bollywood thinking

Mika Singh On Pakistani Muslim: बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अपनी सुरीली आवाज के साथ-साथ हर मुद्दे पर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में मीका सिंह ने पाकिस्तान, वहां के लोगों, गुरुद्वारों की सेवा और भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए है। इस दौरान मीका ने पाकिस्तानी मुसलमानों और दुबई के मुसलमानों की तुलना करते हुए एक बेहद तीखी और ध्यान खींचने वाली टिप्पणी भी की।

मीका सिंह ने पाकिस्तानी और दुबई के मुस्लमानों पर क्या कहा?

मीका सिंह ने 'टाइम्स नाउ' संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जब दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने को लेकर चर्चा शुरू हुई, तो मीका ने साफ कहा कि पाकिस्तान और वहां के आम लोग बुरे नहीं हैं। पाकिस्तान यात्रा के दौरान मिले अपनेपन को याद करते हुए मीका ने बेबाक बयान दिया।

मीका सिंह ने कहा, "पाकिस्तान बुरा नहीं है और न ही वहां के लोग बुरे हैं। मुझे बस यह समझ नहीं आता कि हमें पाकिस्तानी मुसलमान बुरे क्यों लगते हैं या वह हमें परेशान क्यों करते हैं, जबकि दुबई के मुसलमान बहुत स्वीकार्य (accepting) हैं। यह अंतर मुझे आज तक समझ नहीं आया।"

मीका ने आगे बताया कि उनका पाकिस्तान से गहरा इमोशनल कनेक्शन (Emotional Connection) है, क्योंकि वहाँ सिख धर्म के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण स्थान स्थित हैं। उन्होंने ननकाना साहिब (लाहौर) और गुरुद्वारा पंजा साहिब (इस्लामाबाद के पास) का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी उन्हें वहाँ से कोई बुलावा आता है, तो उनके लिए पैसे से ज्यादा प्राथमिकता गुरुद्वारे के दर्शन करना होता है।

मीका ने बताया पाकिस्तान मुसलमान करते हैं गुरुद्वारे में सेवा

मीका सिंह ने आगे बताया कि जब वह पाकिस्तान गए थे, तो उन्होंने देखा कि कई स्थानीय मुस्लिम भाई गुरुद्वारों की सेवा करते हैं और सफाई में मदद करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भारतीय कलाकार किसी प्राइवेट फंक्शन के लिए पाकिस्तान जाता है, वहाँ परफॉर्म करता है और अपना मेहनताना लेकर वापस आता है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

"जब कोई कलाकार वीज़ा लेकर खुलेआम फ्लाइट से जा रहा है, तो इसमें छिपाने जैसी कोई बात नहीं है। अगर पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों को सम्मान और इज़्ज़त मिलती है, तो हमें खुश होना चाहिए कि कोई वहाँ जाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहा है। बॉलीवुड ने भी हमेशा हर पाकिस्तानी सिंगर का बांहें फैलाकर स्वागत किया है।"

2019 के बैन का किस्सा भी आया सामने

बता दें कि साल 2019 में कराची (पाकिस्तान) में एक पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ के करीबी के घर हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के बाद मीका सिंह विवादों में घिर गए थे। उस वक्त ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और FWICE ने मीका सिंह पर बैन लगा दिया था। मीका ने इस बात पर जोर दिया कि वह उरी हमले से पहले वहाँ गए थे और उनके पाकिस्तान जाने को विशुद्ध रूप से कला से जोड़कर देखना चाहिए, न कि राजनीति से।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग