15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 तलाक के बाद 20 साल छोटी लड़की से प्यार! अनुराग कश्यप को सेट पर हुआ प्यार का एहसास, बोले- दूर रहने की कई कोशिशें की

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की लव लाइफ काफी अलग रही हैं। उनका 2 बार तलाक हो चुका है और अब वह 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी को डेट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे वह अपनी गर्लफ्रेंड को खुद से अलग नहीं कर पाए थे।
2 min read
Google source verification
Anurag Kashyap On Dating with 20 year younger Shubhra Shetty

अनुराग कश्यप ने निजी जिंदगी पर की बात (Photo Source- Instagram/anuragkashyap10)

Anurag Kashyap On Dating with Shubhra Shetty: अपनी बेबाक बयानबाजी और लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अनुराग कश्यप दो बार तलाक का दर्द झेल चुके हैं और काफी समय से खुद से 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी (Shubhra Shetty) को लेकर दिल का हाल बयां किया है। साथ ही अपनी निजी जिंदगी पर भी खुलकर बात की है।

अनुराग कश्यप ने सुनाया प्यार का किस्सा

जेनिस सिकेरा (Janice Sequeira) के साथ अनुराग कश्यप ने खास बातचीत की। इस दौरान अनुराग ने अपने और शुभ्रा के रिश्ते के शुरुआती दौर को याद किया। उन्होंने बताया कि उन दोनों के बीच बॉन्डिंग का जरिया फिल्में, किताबें और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स थे।

उम्र के बड़े अंतर पर बात करते हुए अनुराग ने स्वीकार किया, "मुझे शर्म तो नहीं है, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब मैं खुद को लेकर बेहद सेल्फ-कॉन्शियस यानी संकोची महसूस करने लगा था। मैं इतना हिचकिचाने लगा था कि मैंने शुभ्रा को खुद से दूर करने की कोशिश तक की थी। मेरी उम्र बढ़ती गई, लेकिन उनका चेहरा देखकर उनकी उम्र का पता ही नहीं चलता था। इसी वजह से मेरे मन में काफी झिझक आ गई थी।"

11 साल से एक रिश्ते में हैं अनुराग- शुभ्रा शेट्टी

अनुराग ने बताया कि वह दोनों पिछले 11 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और साथ हैं, लेकिन प्यार का सच्चा एहसास उन्हें बाद में हुआ। उन्होंने बताया कि जब शुभ्रा फिल्म 'निशांची' की शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद थीं, तब जाकर उन्हें इस रिश्ते की गहराई समझ आई। हालांकि, खुद इस बात को स्वीकार करने में उन्हें काफी समय लगा था।

"मेरी मां को लगता है अनुराग 'जोरू का गुलाम' है"

वहीं, जब शुभ्रा शेट्टी से पूछा गया कि उनके 20 साल बड़े और दो बार तलाकशुदा आदमी को डेट करने पर उनके घर वालों का क्या रिएक्शन था, तो उन्होंने बेहद व्यावहारिक जवाब दिया। शुभ्रा ने कहा, "मेरी मां को अब लगता है कि अनुराग एक 'जोरू का गुलाम' हैं। लेकिन सोचिए, अगर मैं एक पैरेंट होती और मेरी 20-22 साल की बेटी किसी 40 से ज्यादा उम्र के ऐसे इंसान को डेट करती जो दो बार शादी कर चुका हो, जिसकी एक बेटी हो और जिसके बारे में तरह-तरह की बातें उड़ी हों, तो रिएक्शन क्या होता? मुझे लगता है कि मेरे माता-पिता ने इस स्थिति को बेहद समझदारी और ग्रेस के साथ हैंडल किया।"

बता दें, अनुराग कश्यप की पहली शादी आरती बजाज से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी आलिया कश्यप है। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस कल्कि केकलां से शादी की थी, लेकिन दोनों ही शादियां लंबे समय तक नहीं टिक सकीं।