13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुराग कश्यप ने ‘मैं वापस आऊंगा’ की तारीफ! इंस्टा पोस्ट में कही ऐसी बात- हमारा रिश्ता हमारा पैटर्न

Main Vaapas Aaunga: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में Imtiaz Ali की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की इंस्टा पोस्ट के जरिए जमकर तारीफ की है।
2 min read
Google source verification
Main Vaapas Aaunga

Main Vaapas Aaunga (IMDb)

Main Vaapas Aaunga: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर किसी फिल्म को मिलने वाली सराहना सिर्फ दर्शकों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि साथी फिल्ममेकर्स का सपोर्ट भी उसकी पहचान को और मजबूत बना देता है। हाल ही में रिलीज हुई निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को ऐसा ही खास समर्थन मिला है। फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर फिल्म की खुलकर तारीफ करते हुए दर्शकों को इसे सिनेमाघरों में देखने की सलाह दी है और अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए 1947 के बारें में जिक्र किया है।

1947 के विभाजन का जिक्र करते हुए बताया

अनुराग कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो दर्शकों को अंदर तक झकझोर देता है। उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाए गए रिश्ते, बिछड़ने का दर्द और इतिहास के जख्म आज भी समाज में कहीं न कहीं मौजूद हैं। इसी दौरान उन्होंने 1947 के विभाजन का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर की घटनाओं ने लाखों लोगों की जिंदगी बदल दी थी और उनके असर आज भी महसूस किए जा सकते हैं।

बता दें, अनुराग कश्यप ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा,"हमारा रिश्ता, हमारा पैटर्न" जैसी बातें सिर्फ निजी संबंधों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज और इतिहास से भी जुड़ी हुई हैं। उनके मुताबिक, अतीत की घटनाएं वर्तमान में हमारे व्यवहार और सोच को प्रभावित करती हैं। यही वजह है कि ऐसी कहानियां दर्शकों को सिर्फ मनोरंजन नहीं देतीं, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती हैं।

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा'

इतना ही नहीं, 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म को इम्तियाज अली के निर्देशन का एक अलग और भावनात्मक पक्ष माना जा रहा है। अब अनुराग कश्यप जैसे फिल्ममेकर की तारीफ मिलने के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। फिलहाल, फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर सकारात्मक माहौल बनता दिखाई दे रहा है। अनुराग कश्यप की तारीफ ने फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग