19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बॉलीवुड से ज्यादा पैसा देता है कंटेंट क्रिएशन’, रणवीर अल्लाहबादिया, बोले- ‘टॉप 30 एक्टर्स ही कमाते हैं असली पैसा’

Ranveer Allahbadia on Content Creation vs Bollywood: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में बॉलीवुड और कंटेंट क्रिएशन की कमाई की तुलना करते हुए बताया कि इंडस्ट्री में सिर्फ टॉप 30 लोग ही असली कमाई करते हैं।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 19, 2026

Ranveer Allahbadia on Content Creation

रणवीर अल्लाहबादिया ने बताया कहां है ज्यादा कमाई। (फोटो सोर्स: beerbiceps via instagram)

Ranveer Allahbadia on Content Creation: पिछले कुछ सालों से कंटेंट क्रिएशन मनोरंजन का जरिया ही नहीं, बल्कि कमाई और करियर के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन बन चुका है। हाल ही में इस पर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने खुलकर बात की है। कंटेंट क्रिएशन और फिल्म इंडस्ट्री में कमाई को लेकर उन्होंने अपना ओपिनियन शेयर की कहा कि लोगों को लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में कंटेंट क्रिएशन के मुकाबले ज्यादा पैसा है, लेकिन हकीकत इससे अलग हो सकती है।

बॉलीवुड में केवल टॉप 30 एक्टर्स ही करते हैं अच्छी कमाई

मंगलवार को रणवीर ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, "लोग सोचते हैं कि कंटेंट क्रिएशन के मुकाबले फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा पैसा मिलता है। असल में मामला इसके बिलकुल उलट है, बॉलीवुड में शायद सिर्फ तीस लोग ही असल में अच्छा पैसा कमाते हैं, जबकि कंटेंट क्रिएशन में हजारों लोगों के लिए कुछ टिकाऊ बनाने की गुंजाइश है, और उनमें से ज्यादातर लोग कभी भी उतना मशहूर नहीं होते जैसे एक्टर को होना पड़ता है।"

आगे रणवीर ने कहा कि कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए एक एक्टर की तरह पॉपुलर होना जरूरी नहीं है। अगर किसी के पास अच्छी ऑडियंस और स्किल है जिसे मॉनेटाइज किया जा सके, तो वो इससे अच्छी कमाई कर सकता है।

रणवीर की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर यूजर्स से मिले रिएक्शंस

रणवीर के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई यूजर्स ने उनसे सहमति जताई, जबकि कुछ का तर्क था कि कंटेंट क्रिएटर्स को भी इसी तरह के संघर्ष का सामना करना पड़ता है, और उनमें से भी बहुत कम लोग ही अच्छा पैसा कमा पाते हैं।

एक कमेंट में लिखा था, "यह सच है और AI के आने से हालात और खराब होने वाले हैं।" एक और कमेंट आया, "क्रिएटर इकॉनमी में टिकाऊ कमाई का दायरा कहीं ज्यादा बड़ा है। आपको सुपरस्टार बनने की जरूरत नहीं है, बस एक ऑडियंस और ऐसी स्किल चाहिए जिससे पैसे कमाए जा सकें।"

एक अन्य यूजर ने रणवीर की बात को नकारते हुए लिखा, "यही लॉजिक कंटेंट क्रिएटर्स पर भी लागू होता है, सिर्फ कुछ टॉप लोग ही अच्छा पैसा कमाते हैं, बाकी संघर्ष करते हैं।" एक और कमेंट था, "लेकिन सभी कंटेंट क्रिएटर्स पैसे नहीं कमाते। सिर्फ टॉप 5% लोग ही सफल हो पाते हैं, उन्हें मॉनेटाइजेशन मिलता है और वे भी वैसी ही शोहरत और जोखिमों का सामना करते हैं।"

फराह खान भी बता चुकी हैं कंटेंट क्रिएशन से कमाई का अनुभव

बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया से पहले फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान भी कंटेंट क्रिएशन से होने वाली कमाई पर बात कर चुकी हैं। 2024 में यूट्यूब जॉइन किया और कुकिंग व्लॉग बनाना शुरू किया। फराह ने बताया था कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कंटेंट क्रिएशन से ही सबसे ज्यादा पैसा कमाया है। सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने एक ऐसी फिल्म डायरेक्ट की थी जिसने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, बावजूद इसके फराह ने कहा, "असल में मैंने कंटेंट क्रिएशन से ही सबसे ज्यादा पैसे कमाए हैं। लेकिन अगर आप मुझसे पूछें कि मैं क्या करना चाहती हूं, तो वो है डायरेक्शन। वही मेरा असली काम है।"

फराह के व्लॉग्स में उनके कुक दिलीप के साथ उनकी मजेदार बातचीत ने भी खूब लोकप्रियता हासिल की। बाद में दोनों ने मिलकर ट्रैवल कंटेंट भी बनाया।

रणवीर अल्लाहबादिया के बारे में

रणवीर अल्लाहबादिया को सोशल मीडिया पर 'BeerBiceps' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा। शुरुआत में उन्होंने फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो बनाए, लेकिन बाद में उनका कंटेंट सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, बिजनेस, फाइनेंस, स्पिरिचुअलिटी और इंटरव्यू तक पहुंच गया। उनका पॉडकास्ट The Ranveer Show भी काफी पॉपुलर है, जिसमें वो बॉलीवुड, बिजनेस, खेल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी चर्चित हस्तियों के साथ बातचीत करते हैं। इतना ही नहीं रणवीर Monk Entertainment के को-फाउंडर भी हैं।

बता दें साल फरवरी 2025 में कॉमेडियन समय रैना के शो India's Got Latent से जुड़े विवाद के बाद रणवीर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपने विवादित बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी हुई और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मार्च 2025 में उन्हें अपना पॉडकास्ट दोबारा शुरू करने की अनुमति मिली थी।