
इमाम सिद्दीकी ने सलमान खान पर निकाली भड़ास (Photo Source- Instagram/imam_a_siddique)
Imam Siddique Open letter to Salman Khan: रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' में अपनी अजीबो-गरीब हरकतों और "सलमान भाई, टाइम आउट!" जैसे चर्चित डायलॉग से रातों-रात सुर्खियों में आए पूर्व कंटेस्टेंट इमाम सिद्दीकी (Imam Siddique) एक बार फिर चर्चा में हैं। 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' (3 अक्टूबर) एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) द्वारा उनका नाम लिए जाने पर इमाम ने कड़ी आपत्ति जताई है और सलमान खान पर गुस्सा उतारा है साथ ही एक ओपन लेटर (Open Letter) लिखकर सार्वजनिक तौर पर सफाई देने की मांग की है।
यह पूरा मामला 3 अक्टूबर के 'वीकेंड का वार' एपिसोड से शुरू हुआ था। जहां सलमान खान मौजूदा कंटेस्टेंट काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के आक्रामक और अजीब बर्ताव पर क्लास लगा रहे थे। बातचीत के दौरान सलमान ने काजी की तुलना इमाम सिद्दीकी से कर डाली और कहा, "इमाम सिद्दीकी ने भी तो यही सब किया था…"
सलमान खान के इस कमेंट के बाद इमाम सिद्दीकी का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। उन्होंने सलमान खान को सीधे संबोधित कर एक खुला पत्र लिखा। इमाम ने लिखा कि टेलीविजन पर लाखों दर्शकों के सामने उनका नाम इस तरह से इस्तेमाल किया जाना बेहद अपमानजनक, भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत है।
अपने ओपन लेटर में इमाम ने लिखा, "मैंने कभी भी 'बिग बॉस 6' के घर में किसी कंटेस्टेंट को परेशान करने की नीयत से काम नहीं किया। मेरा पूरा सफर पूरी तरह से एंटरटेनमेंट, टास्क और अपनी कलात्मक परफॉर्मेंस पर केंद्रित था। इस तरह से मुझे एक नेगेटिव उदाहरण बनाकर पेश करना गलत है।"
इमाम सिद्दीकी ने अपने लेटर में इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया कि जब टीवी पर उनका नाम लिया गया, तब वह अपना पक्ष रखने के लिए वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उनके 44 सालों के लंबे करियर और समाज में उनके परिवार की मान-प्रतिष्ठा पर इस तरह की टिप्पणियों का बहुत नेगेटिव असर पड़ता है।
इमाम ने सलमान खान से अपील करते हुए लिखा, "मैं आपसे बहुत ही विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि शो में इस बात पर सफाई दी जाए और गलती में सुधार किया जाए। भविष्य में मेरे नाम का इस्तेमाल किसी भी अपमानजनक संदर्भ में न किया जाए। मैंने हमेशा सलमान भाई का इंडस्ट्री में एक बड़े भाई की तरह सम्मान किया है और मुझे उम्मीद है कि इस संवेदनशील मुद्दे को सही तरीके से सुलझाया जाएगा।" अब देखना यह होगा कि क्या आने वाले 'वीकेंड का वार' में सलमान खान इमाम के इस ओपन लेटर का कोई जवाब देते हैं या नहीं।
Updated on:
04 Oct 2026 01:06 pm
Published on:
04 Oct 2026 12:41 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
