5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान ने बताया क्यों करते हैं कनिका मान की एक्टिंग? मीका सिंह के सामने बोले- खुद कुछ करती नहीं हैं

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में स्पेशल गेस्ट मीका सिंह ने कनिका मान की अनोखी चाल और उस पर बन रहे इंटरनेट मीम्स का मजाक उड़ाया। इस दौरान सलमान खान ने कनिका को लेकर कई बातें बताईं।
2 min read
Google source verification
Salman Khan reveals reason why he mimics Kanika Mann acting Weekend ka Vaar Bigg Boss 20

सलमान खान ने कनिका मान की एक्टिंग पर की बात (Photo Source- Instagram/JioHotstar)

Salman Khan Weekend ka Vaar Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' 'वीकेंड का वार' एपिसोड हंसी के ठहाकों और मजेदार पलों से भरपूर रहा। शो में बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचे मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) की मौजूदगी ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। एपिसोड के दौरान होस्ट सलमान खान (Salman Khan) और टीवी एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) के बीच हुई हल्की-फुल्की नोक-झोंक और मीका सिंह के मजेदार तंजों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान सलमान खान ने आखिरकार खुलासा किया कि वह स्टेज पर बार-बार कनिका मान की नकल और वॉक (Walk) की एक्टिंग क्यों करते हैं?

मीका सिंह ने कनिका की चाल पर की बात

4 अक्टूबर रविवार को बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में मीका सिंह स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे। इस दौरान मीका सिंह ने कनिका मान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बिग बॉस के घर में उनकी अनोखी चाल (Walk) के इंटरनेट पर छा गई है। मीका ने हंसते हुए कनिका से कहा, "आपकी इस चाल के ऊपर सोशल मीडिया पर इतने मीम्स बन रहे हैं कि पूछिए मत! आप पूरे वर्ल्ड में छाई हुई हैं।"

कनिका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "जी सर, और सलमान सर जो मेरी नकल करते हैं, वो तो कमाल ही कर देते हैं।" इस पर मीका सिंह ने सलमान खान की तारीफ में कहा कि उनकी बदौलत शो की टीआरपी आसमान छू रही है। मीका बोले, "लास्ट टाइम जो भाई ने टी-शर्ट उतारी है, ओह माय गॉड! पूरा हिंदुस्तान देखकर हक्का-बक्का रह गया।"

सलमान खान ने बताया क्यों उतारते हैं कनिका की नकल?

जब कनिका ने सलमान द्वारा उनकी एक्टिंग किए जाने पर खुशी जताई, तो सलमान खान ने इसके पीछे की असली वजह से पर्दा उठाया। सलमान ने बहुत ही मजाकिया लहजे में कनिका से कहा, "तुम घर के अंदर खुद तो कुछ खास कह या कर नहीं रही हो! इसीलिए मुझे बाहर यह सब करना पड़ता है ताकि दर्शक तुम्हें याद रखें और तुम पूरी तरह गायब न हो जाओ।"

सलमान खान ने आगे हंसते हुए कनिका से पूछा, "तुम्हें क्या सच में लगता है कि मैं हर जगह ऐसे ही मटकते हुए घूमता रहता हूं? कनिका बोलीं- बिल्कुल नहीं सर!" सलमान की यह बात सुनकर कनिका मान छुप हो गईं और उन्होंने नेशनल टीवी पर होस्ट से वादा करते हुए कहा, "सर, अब मैं पक्का घर में अपना योगदान दूंगी और कंटेंट बनाऊंगी। अब से पक्का वादा रहा सर!"

सलमान खान और कनिका मान के बीच की इस बॉन्डिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि 'बिग बॉस 20' में ड्रामा और लड़ाई-झगड़ों के साथ-साथ मस्ती का तड़का भी बखूबी लगाया जा रहा है।