जूनियर एनटीआर ने भावुक और कड़े लहजे में लिखा, "एक ऐसी धरती पर जहां औरतों को मां और देवी की तरह पूजा जाता है, जहां 'मातृदेवो भव' सिर्फ एक कहावत नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है, वहां कुछ लोग इतने नीचे गिर गए हैं कि वह AI का इस्तेमाल करके एक औरत की बेहद घटिया तरीके से बेइज्जती कर रहे हैं। इस बदले हुए 'चुट्टामल्ले' वीडियो के पीछे के बदमाशों, मैं तुममें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। मैं इसे बनाने वालों और फैलाने वालों के खिलाफ हर संभव लीगल एक्शन लूंगा।"