23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैकी श्रॉफ ने शेयर की राज बब्बर के युवा दिनों की अनदेखी तस्वीर, फैंस को याद आया गुजरा जमाना

Raj Babbar 74th birthday: अभिनेता और राजनेता राज बब्बर 23 जून को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उनके युवा दिनों की एक शानदार क्लासिक तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है। जो फैंस को काफी पसंद आ रही है और लोग इसे दोनों की गहरी दोस्ती बता रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Jackie Shroff old photo share Raj Babbar 74th birthday Fans said two share a deep friendship

जैकी श्रॉफ और राज बब्बर

Raj Babbar 74th birthday Jackie Shroff instagram post: हिंदी और पंजाबी सिनेमा के साथ-साथ राजनीति के मंच पर भी अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता राज बब्बर (Raj Babbar) आज, 23 जून को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सुबह से ही देश भर के फिल्मी सितारों, राजनेताओं और प्रशंसकों की तरफ से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच, बॉलीवुड के 'जग्गू दादा' यानी सुपरस्टार जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने बेहद खास और अनोखे अंदाज में अपने पुराने दोस्त राज बब्बर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जैकी श्रॉफ का यह सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर प्रशंसकों का दिल जीत रहा है।

जैकी श्रॉफ ने राज बब्बर की फोटो शेयर की

अपने बिंदास और दोस्ताना अंदाज के लिए मशहूर जैकी श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर राज बब्बर के युवा दिनों की एक बेहद दुर्लभ और शानदार क्लासिक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। इस पुरानी तस्वीर में राज बब्बर सफेद रंग का टक्सीडो और बो-टाई पहने हुए बेहद हैंडसम और डैपर लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में 'भीडू' जैकी श्रॉफ ने लिखा, "हार्दिक शुभकामनाएं!" और साथ ही उन्होंने राज बब्बर को टैग भी किया। दोनों एक्टर्स की यह पुरानी बॉन्डिंग फैंस को गुजरे जमाने के सुनहरे दौर की याद दिला रही है।

'किस्सा कुर्सी का' से शुरुआत और स्मिता पाटिल संग अधूरी प्रेम कहानी

23 जून 1952 को जन्मे राज बब्बर अभिनय की मशहूर संस्था नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1977 में आई फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'इंसाफ का तराजू', 'निकाह', 'आज की आवाज', 'जिद्दी', 'बरसात' और 'आंखें' जैसी कई कल्ट और सुपरहिट फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज किया।

राज बब्बर की निजी जिंदगी की करें, तो 1980 के दशक में उनके और दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल (Smita Patil) की प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों का एक बेटा है प्रतीक बब्बर, जो खुद बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता हैं। साल 1986 में प्रतीक को जन्म देने के कुछ ही समय बाद स्मिता पाटिल दुनिया को अलविदा कह गईं। राज बब्बर का विवाह प्रख्यात रंगमंच कलाकार और अभिनेत्री नादिरा बब्बर से हुआ है, जिनसे उनकी एक बेटी जूही बब्बर और बेटा आर्य बब्बर हैं। मशहूर टीवी व फिल्म अभिनेता अनूप सोनी, जूही बब्बर के पति यानी राज बब्बर के दामाद हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग