
कंगना रनौत ने जनरेशन गटर वाले बयान पर दी सफाई (Photo Source- kanganaranut)
Kangana Ranaut clarification Generation Gutter statement: दिल्ली में हुए NEET पेपर लीक आंदोलन के सपोर्ट में लोग सामने आए तो कई ने इसे खराब बताया। वहीं, एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी युवाओं को लेकर बयान दिया था। उन्होंने Gen Z को जनरेशन गटर कहा था। जिसके बाद से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अब एक्ट्रेस अपने उस विवादित बयान की वजह से मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। कंगना रनौत पर केस दर्ज हुआ है। वहीं अब कंगना ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका वो बयान युवाओं के लिए नहीं था। बल्कि उन्होंने उन लोगों को कहा था जो "खुद को कॉकरोच कहते हैं"
कंगना रनौत ने ANI संग खास बातचीत की। इस दौरान वह अपने ही दिए हुए बयान से पलट गईं। वह अचानक युवाओं के सपोर्ट में आ गई हैं और कॉकरोज जनता पार्टी पर सारी बात डाल दी। उन्होंने कहा,"जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, और अगर हम कहें कि कॉकरोच गटर से निकलते हैं, तो इसमें गलत क्या है? अगर कोई खुद को कॉकरोच होने का दावा करेगा, तो जाहिर है कि उसका ठिकाना गटर ही होगा। मैं खुद को कॉकरोच नहीं मानती, इसलिए अगर कोई मुझे कहेगा कि मैं गटर में रहती हूं, तो मैं मना कर दूंगी।"
कंगना ने इस बात को पूरी तरह खारिज कर दिया कि उन्होंने पूरी युवा पीढ़ी को निशाना बनाया था। उन्होंने आगे कहा, "अगर कुछ युवा ड्रग्स लेते हैं, या अगर हम ड्रग्स, बेटिंग, गैंबलिंग या डार्क वेब से जुड़े एडिक्शन के मौजूदा ट्रेंड पर बात करते हैं, तो युवाओं के किसी खास हिस्से को एड्रेस करने का मतलब यह नहीं है कि मैं हर किसी के बारे में एक जैसा बयान दे रही थी।" उन्होंने कहा, "क्या मैंने कहा कि सभी युवा गटर के हैं? मैंने खास तौर पर कुछ लोगों या कुछ महिलाओं का ज़िक्र किया था। तो, हम इसे और कैसे सुलझा सकते हैं?"
बता दें, कंगना रनौत पहले भी NEET-UG पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर आंदोलन की बुराई कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने उनके वीडियोज को "उल्टी लाने वाला" बताया था और कुछ प्रदर्शनकारियों की भाषा पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था, "मैं उन्हें जनरेशन गटर कहती हूं। उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ नहीं है। वह पढ़ाई में अच्छे नहीं हैं।"
कंगना का यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है जब उनके इस बयान को लेकर कानूनी शिकंजा कसता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के आगरा में राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कंगना रनौत के खिलाफ 'जनरेशन गटर' वाली टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज कराया है। आगरा की एमपी/एमएलए (MPs/MLAs) स्पेशल कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को करने वाली है। इस कानूनी कार्रवाई के बाद ही कंगना का यह नया बयान सामने आया है।
वहीं, छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर संसद में चर्चा को लेकर कंगना ने विपक्षी दलों पर भी जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी थी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बहस का जवाब देंगे, तब भी विपक्ष हंगामा कर रहा था। कंगना ने कहा, "क्या विपक्ष यह उम्मीद करता है कि अमित शाह जी संसद के आंगन में आकर उन्हें अलग से जवाब देंगे? ऐसे कम आईक्यू (IQ) वाले लोगों से आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं?"
Updated on:
13 Aug 2026 07:38 am
Published on:
13 Aug 2026 07:06 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
