12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीदेवी की करोड़ों की संपत्ति पर छिड़ा था विवाद, कोर्ट ने बोनी कपूर के हक को बचाया, जानें पूरी कहानी

Sridevi-Boney Kapoor Property Dispute: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की 13 अगस्त को जन्मतिथि है। इस मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़े कई किस्से एक बार फिर चर्चा में हैं।
3 min read
Google source verification
Sridevi 63rd Birth Anniversary

श्रीदेवी की जन्मतिथि (फोटो सोर्स- IMDb)

Sridevi 63rd Birth Anniversary: बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी आज भी अपनी फिल्मों, अदाकारी और खूबसूरत यादों की वजह से लोगों के दिलों में जिंदा हैं। 13 अगस्त को उनकी 63वीं जयंती के मौके पर एक बार फिर उनकी जिंदगी से जुड़ी कई बातें चर्चा में हैं। इनमें उनकी निजी जिंदगी और परिवार से जुड़ा एक अहम मामला उनकी चेन्नई स्थित बेशकीमती संपत्ति का भी है, जिस पर उनकी मौत के बाद कानूनी विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, मई 2026 में मद्रास हाईकोर्ट के फैसले से बोनी कपूर और उनकी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को बड़ी राहत मिली।

1988 में श्रीदेवी ने खरीदी थी जमीन

मामला चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड इलाके की जमीन से जुड़ा है। अदालत में उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक, श्रीदेवी ने साल 1988 में करीब 4.77 एकड़ जमीन खरीदी थी। ये संपत्ति मूल मालिक के परिवार से बिक्री विलेख के जरिए उनके नाम हुई थी। लंबे समय तक श्रीदेवी इस संपत्ति पर अपने अधिकार के साथ रहीं। उनके निधन के बाद संपत्ति उनके पति बोनी कपूर और बेटियों जाह्नवी तथा खुशी कपूर से जुड़ गई।

लेकिन करीब चार दशक बाद इस जमीन को लेकर नया विवाद सामने आया। साल 2025 में कुछ लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए संपत्ति पर अपना अधिकार जताया। उनका दावा था कि वे मूल मालिक के परिवार से जुड़े वारिस हैं। उन्होंने 1988 में हुए उन दस्तावेजों को चुनौती देने की कोशिश की, जिनके आधार पर श्रीदेवी ने जमीन खरीदी थी।

कोर्ट में पहुंचा मामला तो कपूर परिवार ने दी चुनौती

निचली अदालत में मामला पहुंचने के बाद बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने इसका विरोध किया। परिवार की ओर से दलील दी गई कि इतने लंबे समय बाद संपत्ति के मालिकाना हक को चुनौती देना कानूनी तौर पर टिकाऊ नहीं है।

मामला जब मद्रास हाईकोर्ट पहुंचा तो अदालत ने निचली अदालत के आदेश को पलट दिया। मई 2026 में जस्टिस टी.वी. थामिलसेल्वी की पीठ ने मुकदमे को खारिज कर दिया। अदालत ने इस दावे को कानून की प्रक्रिया के दुरुपयोग से जोड़ते हुए कहा कि मुकदमे के जरिए संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी।

इस फैसले के बाद श्रीदेवी की इस संपत्ति को लेकर बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों को बड़ी कानूनी राहत मिली। अदालत की टिप्पणी ने करीब चार दशक पुराने संपत्ति लेनदेन पर उठाए गए इस दावे को प्रभावी रूप से खत्म कर दिया।

मां के बेहद करीब थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी की निजी जिंदगी की बात करें तो वह अपने परिवार से बेहद जुड़ी हुई थीं। बोनी कपूर के साथ उनके रिश्ते की कई तस्वीरें आज भी उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा में रहती हैं। दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ भी श्रीदेवी के कई ऐसे पल सामने आते रहे हैं, जिनमें उनका एक अलग ही रूप देखने को मिलता है।

फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर निजी जिंदगी में श्रीदेवी को परिवार के साथ समय बिताना पसंद था। उनकी मां राजेश्वरी के साथ भी उनका बेहद करीबी रिश्ता था। पुरानी तस्वीरों में श्रीदेवी का अपनी मां के प्रति लगाव साफ नजर आता है।

कम उम्र में शुरू हुआ फिल्मी सफर

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी में हुआ था। उन्होंने बेहद कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। दक्षिण भारतीय फिल्मों से शुरुआत करने के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई।

'हिम्मतवाला', 'सदमा', 'नगीना', 'मिस्टर इंडिया', 'चांदनी', 'चालबाज' और 'लम्हे' जैसी फिल्मों ने उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। उनकी अदाकारी, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें ऐसी स्टार बना दिया, जिसके नाम पर फिल्में चलती थीं। बाद में उन्होंने बोनी कपूर से शादी की और उनकी दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हुईं। 24 फरवरी 2018 को दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था। उनके जाने के वर्षों बाद भी उनकी फिल्में और परिवार से जुड़ी यादें उन्हें प्रशंसकों के बीच लगातार जीवित रखती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग