12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वो खतरे को सुनता है… मैं ही खतरा हूं!, रिलीज हुआ अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ का टीजर

Haiwaan Teaser OUT: अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद प्रियदर्शन की मिस्ट्री थ्रिलर 'हैवान' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का टीजर 12 अगस्त, बुधवार को रिलीज किया गया। टीजर में दोनों एक्टर्स के चेहरे नहीं दिखाए गए हैं, बल्कि उनके किरदारों का सस्पेंस बनाये रखते हुए एक झलक दिखाई गई है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 12, 2026

Haiwaan Movie Teaser Out

अक्षय कुमार ने शेयर किया हैवान का टीजर। (फोटो सोर्स: akshaykumar via instagram)

Haiwaan Movie Teaser: 'हैवान' का टीजर बुधवार, 12 अगस्त को रिलीज किया गया, जिससे दर्शकों को प्रियदर्शन की आने वाली मिस्ट्री थ्रिलर की एक झलक मिली। डार्क, मूडी और सस्पेंस से भरपूर ये छोटा सा टीजर कहानी के सस्पेंस को बनाए रखता है, लेकिन अक्षय कुमार और सैफ अली खान द्वारा निभाए गए दो मुख्य किरदारों के आस-पास एक डरावना माहौल दिखाता है। टीजर में सैफ अली खान एक नेत्रहीन व्यक्ति की भूमिका में दिख रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार एक खौफनाक विलेन के अवतार में नजर आ रहे हैं।

'हैवान' का टीजर रिलीज

टीजर में अक्षय या सैफ अली खान में से किसी का भी चेहरा नहीं दिखाया गया है, जिससे उनके किरदारों से जुड़ा राज और भी बढ़ता जा रहा है। सैफ एक अंधे व्यक्ति की भूमिका में दिख रहे हैं, जबकि अक्षय का किरदार खौफनाक और बुरा लग रहा है। टीजर की छोटी सी झलक से कहानी के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिल रही है।

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, "वह खतरे को सुनता है… मैं ही खतरा हूं! अब जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान?" उनका कैप्शन दोनों मुख्य किरदारों के बीच जबरदस्त टकराव की ओर भी इशारा कर रहा है।

टीजर पर फैंस कर रहे कमेंट्स

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ के टीजर को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने टीजर की तारीफ करते हुए इसे ‘एपिक’, ‘क्लासिक थ्रिलर’ और ‘Absolute Cinema’ बताया।

कई फैंस ने अक्षय के एक्शन अवतार की तारीफ की और फिल्म को हिट बताया। वहीं, बधाई हो! एक्टर गजराव राव ने टीजर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत बढ़िया लग रहे हैं @akshaykumar'।

तो वहीं, कुछ यूजर्स टीजर को देखकर निराश भी हुए।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की वापसी

'हैवान' के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद को-स्टार्स के तौर पर वापसी कर रहे हैं। दोनों एक्टर्स पहले 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'टशन' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

'हैवान' के बारे में

'हैवान' प्रियदर्शन की 2016 की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जो एक्शन-क्राइम थ्रिल से भरपूर है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा, 'हैवान' में श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, बोमन ईरानी और जिस्शु सेनगुप्ता जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा अट्रैक्शन मलयालम सिनेमा के दिग्गज मोहनलाल का कैमियो रोल है। KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।