
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति मोहसिन अख्तर (Photo Source- mohsinakh)
Mohsin Akhtar second wife Nidha Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर दूसरी शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं, उर्मिला से तलाक के लगभग दो साल बाद मोहसिन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे। उन्होंने निधा भट्ट से इसी साल जून में शादी की थी और तस्वीरें शेयर करके अपनी शादी की घोषणा की थी। लगभग 1 महीने बाद मोहसिन ने अपने रिसेप्शन की एक और झलक फैंस को दिखाई है और एक रोमांटिक मैसेज भी लिखा है। जैसे ही ये तस्वीरें इंटरनेट पर आईं छा गईं। फैंस ये जानने के लिए बेताब हो उठे कि आखिर मोहसिन की नई दुल्हन कौन हैं और क्या करती हैं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहसिनअख्तर मीर की दूसरी पत्नी का नाम निधा भट्ट है। सोशल मीडिया पर निधा की प्रोफाइल प्राइवेट है। उनके करीब 1139 फॉलोअर्स हैं। निधा की प्रोफाइल देखकर लग रहा है कि वो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। वो अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो निधा श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। वहीं, निधा भट्ट का की जो नई तस्वीरें सामने आ रही हैं उसमें वह बेहद प्यारी लग रही है। लोग भी कपल को कमेंट में बधाई दे रहे हैं।
मोहसिन अख्तर मीर की बात करें तो उन्होंने पहली शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से साल 2016 में की थी। ये दोनों की इंटरफेथ मैरिज थी। लेकिन 2 साल पहले 2024 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे। हालांकि, दोनों ने कभी तलाक की वजह नहीं बताई। मगर उर्मिला संग तलाक के 2 साल बाद अब मोहसिन ने दूसरी शादी करके अपना घर बसा लिया है।
मोहसिन की बात करें तो वो कश्मीर के रहने वाले हैं। पेशे से वो एक मॉडल और बिजनेसमैन हैं। 21 साल की उम्र में वो मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए थे। मोहसिन साल 2007 में मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप रहे थे। मोहसिन को पहला बड़ा ब्रेक प्रीति जिंटा के साथ एक ऐड में मिला था।
साल 2009 में, उन्होंने फिल्म 'इट्स अ मैन्स वर्ल्ड' (It's A Man's World) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म 'लक बाय चांस' में भी एक छोटा सा रोल किया था। हालांकि मोहसिन बॉलीवुड में अपनी खास पहचान नहीं बना पाए। लेकिन वो कश्मीरी कढ़ाई के एक सफल बिजनेसमैन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका यह काम मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्रांड से जुड़ा हुआ है। मनीष मल्होत्रा के जरिए ही मोहसिन और उर्मिला की मुलाकात हुई थी और फिर दोनों ने शादी रचा ली थी। हालांकि, उनका रिश्ता लंबा नहीं चला।
Updated on:
12 Aug 2026 07:25 am
Published on:
12 Aug 2026 07:06 am
