
कोमल स्वर्णकार और गोविंदा (Photo Source- @imnaazyall)
Who is Komal Swarnkar: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' यानी गोविंदा (Govinda) इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन किसी फिल्म के कारण नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और कथित अफेयर की खबरों को लेकर। जी हां! उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कई बार गोविंदा के अफेयर्स को लेकर मीडिया के सामने दावे करती आई हैं। जिसपर गोविंदा भी जवाब दे चुके हैं और सभी खबरों पर विराम भी लगा चुके हैं। लेकिन फिर अचानक गोविंदा को अपनी नई को-स्टार कोमल (Komal) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की अटकलें तेजी से फैलने लगीं। अब अफेयर की खबरों के बीच आइये जानते बैं कि आखिर गोविंदा के साथ दिखने वाले यह एक्ट्रेस कौन हैं?
कोमल एक उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। जिन्हें रानी स्वर्णकार के नाम से भी जाना जाता है। यह बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने की कोशिश कर रही हैं। गोविंदा की आने वाली फिल्म 'रूपा' से नाम जुड़ने से पहले आम दर्शक उन्हें ज्यादा नहीं पहचानते थे। ये वही फिल्म है, जिससे गोविंदा का बड़े पर्दे पर 7 साल बाद कमबैक करने जा रहे हैं। इसके अलावा, खबरों की मानें तो गोविंदा के एक और नए प्रोजेक्ट 'दुनियादारी' में भी कोमल को कास्ट किया गया है। यानी दर्शक इस नई अभिनेत्री को पर्दे पर सीनियर एक्टर गोविंदा के साथ एक से ज्यादा फिल्मों में देखेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोमल मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं उनके व्यक्तिगत जीवन, शिक्षा, परिवार और उम्र को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक या विस्तृत जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। गोविंदा के साथ नाम जुड़ने के बाद वह रातों-रात इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं।
गोविंदा और कोमल का अफेयर से नाम तब जुड़ा जब गोविंदा और कोमल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। उनका दिखना जल्द ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और रिपोर्ट्स में कोमल को गोविंदा की पर्सनल लाइफ के बारे में पहले की अटकलों से जोड़ा गया। इस टाइमिंग ने इसलिए भी ध्यान खींचा है क्योंकि गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार की खबरें काफी समय से आ रही है और खुद सुनीता कई मंचों पर बोल चुकी हैं कि गोविंदा कके अफेयर हैं।
हाल ही में सुनीता ने गोविंदा और कोमल के बारे में चल रही अटकलों पर भी रिएक्ट किया। जब उनसे एक्टर के एक्ट्रेस के साथ दिखने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हिंदी में कहा, "विनाश काले विपरीत बुद्धि," जिससे पता चलता है कि वह इस सिचुएशन से खुश नहीं थीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गोविंदा और कोमल पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे के करीब हैं, हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Updated on:
11 Aug 2026 12:48 pm
Published on:
11 Aug 2026 12:39 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
