11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘डॉन 3’ विवाद को लेकर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह पर साधा निशाना? सैफ अली खान पर भी की बात

Farhan Akhtar On Don 3 controversy: 'दिल चाहता है' के 25 साल पूरे होने पर फरहान अख्तर ने सैफ अली खान की डेट्स क्लैश का अनसुना किस्सा बयां किया है। साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह के 'डॉन 3' से बाहर होने वाले विवाद पर भी मजेदार बयान दिया है।
2 min read
Google source verification
Farhan Akhtar react Ranveer Singh Don 3 controversy

फरहान अख्तर ने डॉन 3 पर दिया बयान (Photo Source- IMBd)

Farhan Akhtar On Ranveer Singh Don 3 controversy: भारतीय सिनेमा की आइकॉनिक और कल्ट-क्लासिक फिल्म 'दिल चाहता है' (Dil Chahta Hai) को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने मेकिंग से जुड़े कई किस्से शेयर किए। उन्होंने उस दौर को याद किया जब दूसरे प्रोजेक्ट्स की डेट्स क्लैश होने की वजह से सैफ अली खान इस फिल्म को लगभग छोड़ने ही वाले थे। बातचीत तब दिलचस्प मोड़ ले ली जब फरहान ने डॉन 3 को लेकर हाल ही में हुए कास्टिंग विवाद का जिक्र किया, और रणवीर सिंह के फिल्म से अचानक बाहर निकलने पर मजाक उड़ाया।

फरहान अख्तर ने डॉन 3 पर किया बयान

'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' संग खास बातचीत में फरहान अख्तर ने बताया 'दिल चाहता है' कि शूटिंग शुरू होने से ठीक एक महीने पहले सैफ अली खान की दूसरी फिल्म का शेड्यूल बदल गया था और फिल्म छोड़ने की नौबत आ गई थी। फरहान ने उस पल को याद करते हुए कहा कि वे इस स्थिति से बुरी तरह टूट गए थे, क्योंकि उनकी नजर में उस किरदार (समीर) को सैफ से बेहतर कोई और नहीं निभा सकता था। इसके बाद चुटकी लेते हुए फरहान बोले, "ऐसी शेड्यूलिंग की दिक्कतें आजकल एक पैटर्न बन गई हैं।"

'डॉन 3' और रणवीर सिंह पर कसा तंज?

हालांकि, फरहान ने अपने बयान में सीधे तौर पर रणवीर सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बात का सीधा इशारा फिल्म 'डॉन 3' से जुड़े विवाद की तरफ था। फरहान के इस कमेंट पर होस्ट भी हंस पड़ीं, जिस पर फरहान ने तुरंत बात संभालते हुए कहा, "लेकिन, ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही नहीं होता… बाकी लोगों के साथ भी होता है।" बता दें कि साल 2023 में 'डॉन 3' का ऐलान हुआ था, जिसमें शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी को मुख्य भूमिका में चुना गया था। बाद में डेट्स और अन्य वजहों से रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए।

हाल ही में, FWICE ने फरहान की शिकायत के बाद एक्टर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि फिल्म से उनके जाने से लगभग 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बाद में डायरेक्टिव वापस ले लिया गया। डॉन फ्रैंचाइज बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर सीरीज में से एक है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग