
Kangana Ranaut Calls Out Ram Kapoor (सोर्स- @netflix)
Kangana Ranaut Calls Out Ram Kapoor: रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सज़ा' का आने वाला जजमेंट डे एपिसोड जबरदस्त ड्रामे से भरपूर होने वाला है। शो के नए प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, क्योंकि इस बार शो की पूर्व होस्ट कंगना रनौत एक खास भूमिका में वापसी कर रही हैं। प्रोमो में कंगना सीधे अभिनेता राम कपूर के रवैये पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं और उन्हें खुलकर फटकार लगाती दिखाई देती हैं।
शो की शुरुआत से ही राम कपूर का गेम खेलने का अंदाज चर्चा में रहा है। कई बार उन पर यह आरोप लगा कि वो बाकी कंटेस्टेंट्स की तुलना में खुद को अलग रखते हैं और खेल को पूरी गंभीरता से नहीं ले रहे। अब इसी मुद्दे पर कंगना ने भी उनकी क्लास लगा दी है। इसके अलावा राम कपूर ने हाल ही में फराह खान के साथ भी काफी बदतमीजी से बात की थी।
प्रोमो में कंगना रनौत राम कपूर से तीखे सवाल पूछती हैं। उनका कहना है कि अगर किसी कंटेस्टेंट का इरादा खेल में पूरी तरह शामिल होने का नहीं है और उसे लगता है कि वो इस मंच से बड़ा है, तो फिर शो का हिस्सा बनने का फैसला क्यों लिया गया?
कंगना के इस सवाल के बाद माहौल पूरी तरह गंभीर हो जाता है। राम कपूर अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि सही समय आने पर वो अपनी सच्चाई सबके सामने रखेंगे। लेकिन कंगना उन्हें बीच में ही रोक देती हैं और साफ शब्दों में कहती हैं कि अगर वास्तव में खुद में सुधार करना चाहते हैं तो पहले बचाव करना छोड़ना होगा।
राम कपूर के गेमप्ले पर सवाल पहली बार नहीं उठे हैं। इससे पहले शो की होस्ट फराह खान भी उन्हें अपने खेल में बदलाव लाने की सलाह दे चुकी हैं। हालांकि राम ने तब भी अपने रवैये को सही बताते हुए किसी तरह का बदलाव करने से इनकार कर दिया था। अब कंगना रनौत की एंट्री के बाद माना जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में राम कपूर पर दबाव और बढ़ सकता है।
आने वाले एपिसोड में कंगना सभी प्रतियोगियों के पहले सप्ताह के प्रदर्शन का आकलन करेंगी। इसके साथ ही शो का पहला एलिमिनेशन भी इसी एपिसोड में होने वाला है। ऐसे में हर कंटेस्टेंट की नजर इस बात पर होगी कि आखिर किसका सफर यहीं खत्म होता है।
अब तक शो में सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा और वरुण यादव, रियाज जैसे कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन के खतरे से बाहर हैं। वहीं श्रेया कालरा, सूफी मोटीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, आकांक्षा चमोला और माधुरी ग्रोवर जैसे कंटेस्टेंट्स पर अभी भी बाहर होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में जजमेंट डे का एपिसोड कई बड़े ट्विस्ट लेकर आने वाला है।
'लॉक अप: सच या सज़ा' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में टेलीविजन, सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत के कई चर्चित चेहरे हिस्सा ले रहे हैं। नए एपिसोड हर सप्ताह शनिवार से बुधवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए जाते हैं।
Updated on:
02 Jul 2026 08:42 am
Published on:
02 Jul 2026 08:36 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
