14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OTT से हटाए जाने के बाद, IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलेब्स लिस्ट में छाए ‘Satluj’ के हनी त्रेहान और दिलजीत दोसांझ

Satluj Top IMDb Popular Indian Celebs: OTT प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद फिल्म 'Satluj' की चर्चा में तेजी आई है, क्योंकि IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलेब्स की लिस्ट में 'सतलुज' स्टार्स टॉप पर बने हुए हैं।
2 min read
Google source verification
थ्रिलर फिल्म 'सतलुज'

थ्रिलर फिल्म 'सतलुज' (सोर्स: IMDb)

Satluj Top IMDb Popular Indian Celebs: पीरियड इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर 'सतलुज' को लेकर विवाद तो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म को ZEE5 से हटाए जाने के बावजूद इसकी चर्चा लगातार बनी हुई है। अब इस विवाद का असर IMDb की Most Popular Indian Celebrities लिस्ट में भी देखने को मिला है। फिल्म के डायरेक्टर हनी त्रेहान इस हफ्ते लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि फिल्म के लीड स्टार दिलजीत दोसांझ तीसरे और सुविंदर विक्की 11वें नंबर पर रहे।

सेंसरशिप से जुड़े विवादों के बाद फिल्म

फिल्म 'सतलुज' को इसी महीने ZEE5 पर रिलीज किया गया था और इसके लंबे समय तक सेंसरशिप से जुड़े विवादों के बाद फिल्म आखिरकार दर्शकों तक पहुंची, लेकिन रिलीज के कुछ ही समय बाद इसे भारत में प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। इसके बाद इंटरनेशनल लेवल पर भी फिल्म उपलब्ध नहीं रही। इस फैसले के बाद फिल्म और उससे जुड़े स्टार एक बार फिर सुर्खियों में आ गए।

फिल्म की कहानी मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के लाइफ पर बेस्ड है, जिसमें जसवंत सिंह खालरा ने 1990 के दशक में पंजाब में कथित फर्जी मुठभेड़ों और गुप्त अंतिम संस्कारों से जुड़े मामलों को सामने लाने का काम किया था। फिल्म में उनका किरदार दिलजीत दोसांझ ने निभाया है, जबकि सुविंदर विक्की एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आते हैं।

फिल्म को OTT से हटाए जाने के बाद स्टार बने ट्रेंडिंग में

बता दें, फिल्म को OTT से हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने भी सोशल मीडिया पर संकेत दिया था कि दर्शकों तक फिल्म पहुंचनी चाहिए। इसी बीच कई जगहों पर फिल्म की सामुदायिक स्क्रीनिंग की खबरें भी सामने आईं, जिससे ये और अधिक चर्चा का विषय बन गई।

तो वहीं, दूसरी ओर डायरेक्टर हनी त्रेहान पहले भी सेंसर प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उनका कहना था कि फिल्म को रिलीज करने से पहले कई स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। दरअसल, इस हफ्ते की IMDb रैंकिंग में हनी त्रेहान के बाद एक्ट्रेस 'शरवरी' दूसरे नंबर पर हैं। तो वहीं, दिलजीत दोसांझ के अलावा कई अन्य स्टार भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हुए हैं।