
रूपाली गांगुली का पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर दिया गया बयान (सोर्स: instagram-filmygyanvideos and filmygyan)
Rupali Ganguly PM Modi: टीवी एक्ट्रेस और बीजेपी नेता रूपाली गांगुली का पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को नतीजे भुगतने चाहिए और लिखा, "काश वो एक डिक्टेटर होते।" उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है।
एक्ट्रेस और बीजेपी नेता रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ की जा रही कथित अभद्र टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "PM की इस तरह बेइज्जती करने के नतीजे जरूर होंगे!, काश वह एक डिक्टेटर होते।" बता दें, रूपाली का ये बयान हाल के विरोध प्रदर्शनों और उनसे जुड़ी राजनीतिक बहस के बीच सामने आया है, जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो गया।
रूपाली गांगुली के बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने उनके बयान का सपोर्ट करते हुए कहा कि पीएम जैसे संवैधानिक पद का सम्मान होना चाहिए। तो वहीं दूसरे यूजर ने उनके "डिक्टेटर" वाले बयान की आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। इसी वजह से रूपाली गांगुली का पोस्ट सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है और इस पर बहस जारी है।
रूपाली गांगुली का ये बयान ऐसे समय आया है जब देश में हाल के विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में किसी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान ने सोशल मीडिया पर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है।
बता दें कि रूपाली गांगुली इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन का खुलकर समर्थन किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा था कि भारी बारिश के बावजूद छात्र शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के दृढ़ संकल्प का सम्मान किया जाना चाहिए और सरकार को उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करना चाहिए। रूपाली ने छात्रों को राज्य और देश का भविष्य बताते हुए उम्मीद जताई कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा।
Updated on:
06 Aug 2026 01:29 pm
Published on:
06 Aug 2026 01:29 pm
