4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand Student Protest पर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली का इमोशल पोस्ट वायरल, बोली- स्टूडेंट्स के पक्के इरादे की इज्जत होनी चाहिए

Rupali Ganguly Tweet: झारखंड छात्र आंदोलन पर रूपाली गांगुली ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई। वहीं कंगना रनौत की एक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई।
2 min read
Google source verification
Rupali Ganguly Tweet

Jharkhand Student Protest पर टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने खुलकर अपना समर्थन जताया (IMDb)

Jharkhand Student Protest: झारखंड में जारी छात्र आंदोलन को लेकर टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने खुलकर अपना समर्थन जताया है। इससे पहले एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी छात्रों के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं। तो वहीं, इसी बीच कंगना रनौत की एक पोस्ट भी सुर्खियों में है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि झारखंड के छात्र भारी बारिश के बीच भी शांतिपूर्वक न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के पक्के इरादों का सम्मान होना चाहिए और सरकार को उनकी बात सुनते हुए उनकी चिंताओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को राज्य और देश का भविष्य बताते हुए जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जताई।

कंगना रनौत की पोस्ट पर बढ़ी चर्चा

बता दें, झारखंड में छात्र पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों और परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान कंगना रनौत ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने एक एक्ट्रेस के पहनावे और प्रदर्शन के समर्थन के तरीके पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि वो पॉकेटमार की तरह कपड़े पहनकर और "हाफ पैंट व उल्टा कैप" लगाकर प्रदर्शन का समर्थन कर रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि किसी व्यक्ति पर उसके पार्टनर का प्रभाव पड़ सकता है।

हालांकि, कंगना ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अनुमान लगाया कि उनका इशारा सोनाक्षी सिन्हा की ओर हो सकता है। हालांकि, इन अटकलों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अब तक सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर चल रही इन अटकलों या कंगना रनौत की पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। तो वहीं कंगना ने भी इस विषय पर कोई अतिरिक्त बयान जारी नहीं किया है।

सोनाक्षी ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

हाल ही में अन्य सामाजिक मुद्दों (CJP प्रोटेस्ट) का समर्थन करने और झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखने को लेकर एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। नेटिजन्स लगातार उन पर 'सेलेक्टिव' मुद्दों पर बोलने का आरोप लगा रहे थे। अब सोनाक्षी ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है और एक पोस्ट शेयर कर झारखंड की स्थिति को बेहद दुखद बताया है।