4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 20: टीजर में मिला बड़ा हिंट, फैंस लगा रहे हैं SRK की ग्रैंड एंट्री के कयास

Bigg Boss 20 Promo: 'बिग बॉस 20' का टीजर रिलीज होते ही सलमान खान के 'करण-अर्जुन' डायलॉग ने फैंस के बीच शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें तेज कर दी हैं।
2 min read
Google source verification
Bigg Boss 20 Promo

सलमान खान के 'करण-अर्जुन' हिंट ने बढ़ाई एक्साइटमेंट (सोर्स: Instagram-jiohotstar) and 2 others

Bigg Boss 20 Teaser: 'बिग बॉस 20' का पहला टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। सलमान खान के एक डायलॉग "जो करण अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा" ने फैंस के बीच कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या इस बार शाहरुख खान भी शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

सलमान खान के एक डायलॉग ने बढ़ाई उत्सुकता

'बिग बॉस 20' के टीजर में सलमान खान घोड़े के साथ नजर आते हैं और कहते हैं, "जो करण अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा, ठाठस-टू!" इस एक लाइन ने फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं कि आखिर मेकर्स किस बड़े सरप्राइज की तैयारी कर रहे हैं।

इसका साथ ही, टीजर सामने आने के बाद कई फैंस का मानना है कि 'करण-अर्जुन' का जिक्र सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी की ओर इशारा हो सकता है। तो कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया है कि शो के ग्रैंड प्रीमियर में शाहरुख खान मेहमान के तौर पर नजर आ सकते हैं। हालांकि, मेकर्स या चैनल की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फैंस के बीच कई तरह की थ्योरी

कुछ यूजर्स का मानना है कि इस बार पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी हो सकती है। तो वहीं कई यूजर्स का अनुमान है कि कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में खेलेंगे या फिर इस सीजन में 2 विनर देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल, इन सभी चर्चाओं पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। सीजन को लेकर जारी बयान में सलमान खान ने कहा कि इस बार 'बिग बॉस' का खेल पहले से ज्यादा रहस्यमयी होगा। उन्होंने कहा कि पहला हिंट टीजर में ही दे दिया गया है और दर्शकों को उसे ध्यान से देखने की जरूरत है। उनके अनुसार, इस सीजन में कई ऐसे ट्विस्ट होंगे जो पहले कभी नहीं देखे गए।

बता दें, 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। शो पहले JioHotstar पर रात 9 बजे स्ट्रीम होगा और इसके बाद Colors TV पर रात 10:30 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। कंटेस्टेंट्स को लेकर माही विज, गीता बसरा, जन्नत जुबैर, अर्जुन बिजलानी, राम कपूर, मिस्टर फैसू, फैज बलूच, भव्या सिंह, मैक्सटर्न, दुष्यंत कुकरेजा समेत कई नाम सामने आए हैं। हालांकि, फाइनल कंटेस्टेंट्स की सूची अभी जारी नहीं हुई है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग